33 C
New Delhi

उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए होगी पुलिसकर्मियों की भर्ती

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश में यातायात व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क दुर्घटना और इससे होने वाली जन हानि रोकने के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय बनाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही सीएम योगी ने यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए आवश्यकता के अनुरूप पुलिसकर्मियों की भर्ती की कार्यवाही में तेजी लाने को कहा है.

सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया गया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्‍य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक की. इस दौरान सीएम योगी ने संबंधित विभागों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन और गृह विभाग को इसके समन्‍वय के लिए उपयुक्त बताते हुए मुख्‍य सचिव को हर माह इसकी समीक्षा की जिम्‍मेदारी सौंपी। मुख्‍यमंत्री खुद भी इसकी समीक्षा करेंगे।

मुख्‍यमंत्री ने सूचना विभाग को होर्डिंग और बैनर के जरिये जागरुकता अभियान शुरू करने और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से चिकित्‍सकीय सुविधा को व्‍यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने सभी चयनित स्‍मार्ट सिटी में समन्वित यातायात प्रबंधन प्रणाली (आईटीएमएस) को त्‍वरित गति से पूरा करने के लिए कहा है। मुख्‍यमंत्री ने दीपावली से पहले सड़क सुरक्षा संबंधी अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्‍लैक स्‍पॉट की पहचान कर उसकी मरम्‍मत का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

How India’s BrahMos Became One of the World’s Most Potent Strike Weapons

India’s BrahMos supersonic cruise missile has emerged as one of the most formidable weapons in the country’s conventional...

From Import Dependence to Defence Exporter: How India Transformed Its Defence Manufacturing Capabilities in a Decade

Over the past decade, India’s defence sector has undergone a structural transformation. A country historically dependent on overseas...

How Well Did India Organize the 2026 BRICS Summit, and What Were Its Key Outcomes?

India successfully hosted the 18th BRICS Summit in New Delhi on September 12–13, 2026, at a particularly difficult...

Why and How “Hanuman Ansh” Became a New Cultural Phenomenon in India: Faith, Youth, Social Media and the Return of Spiritual Storytelling

Introduction: A ₹10-Lakh Opening That Became a Cultural Conversation Every once in a while, a film succeeds in a...