31 C
New Delhi

राजस्थान में पुजारी की हत्या पर अनशन पर बैठे हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास

Date:

Share post:

राजस्थान में हुई एक पुजारी की निर्मम हत्या को लेकर गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है। मामले में जमकर राजनीति हो रही है। राजस्थान में हुई पुजारी की हत्या को लेकर अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने न्याय की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने पुजारी की हत्या के मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी किए जाने की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को नौकरी दिए जाने की मांग की है।

बता दें कि, बीते दिनों राजस्थान में एक पुजारी को जिंदा जलाकर मार डाला गया था। जिसको लेकर अयोध्या का संत समाज खासा आक्रोशित है और लगातार न्याय की मांग कर रहा है। इसी मामले को लेकर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने गरीब ब्राह्मण पुजारी के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग करने के साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जिस तरह से साधुओं की निर्मम हत्या हो रही है, उसको संत समाज किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने पुजारी की हत्या के मामले में राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने कहा कि चाहे महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या हुई हो या फिर राजस्थान में साधु की हत्या का मामला हो, जिस तरह से साधुओं के साथ बर्बरता हो रही है, वह बहुत ही निंदनीय है। कोई दूसरा धर्म के व्यक्ति के साथ कुछ होगा तो सभी बोलने आते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन अनशन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

“Share Deep And Strong Ties With Italy”: Centre On Congress’ Meloni Jibe

India has stressed on the importance of "mutual respect" and "understanding" in its bilateral relationship with Italy and...

The Mecca Pact and India: How Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye Could Reshape the Strategic Balance in South Asia

The recently announced defence understanding between Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye—widely referred to in political commentary as the...

Russia’s Proposed Railway Line to India: A New Eurasian Trade Corridor That Could Reshape India–Russia Connectivity

A proposal emerging from Moscow could eventually transform the physical geography of India–Russia trade. Russia is exploring an...