25 C
New Delhi

बिहार चुनाव में भी दिखेगा सीएम योगी आदित्यनाथ का दम, करेंगे प्रचार

Date:

Share post:

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में वैसे तो कई नाम हैं लेकिन बिहार में भाजपा के प्रत्याशी पीएम मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने क्षेत्र में चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, पीएम नरेन्द्र मोदी के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ उम्मीदवारों की दूसरी पंसद बने हुए हैं।

जानकारों की माने तो, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारकों में से एक होंगे। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद से जिस भी प्रदेश में चुनाव हुए हैं सीएम योगी वहां प्रचार करने जरूर गए हैं। बात चाहे कर्नाटक, त्रिपुरा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की हो या फिर दिल्ली चुनाव की। वह स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतरे।

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री होने के अलावा गोरखपुर के गोरक्ष पीठ के महंत भी हैं। बिहार में ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक है जिनकी इस मठ में आस्था है। बिहार से हजारों-लाखों की संख्या में लोग मकर सक्रांति पर आयोजित उत्सव में शामिल होने के लिए गोरक्ष पीठ आते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि बिहार में सीएम योगी का अच्छा खासा प्रभाव है। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में अपनी भाषण शैली के चलते अलग-अलग राज्यों में हुए चुनावों में योगी आदित्यनाथ बीजेपी को वोट दिलाने वाले नेता के रूप में उभरे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बिहार की जातीय राजनीति में योगी का हिंदुत्व चेहरा कारगर हो सकता है।

आपको बता दें कि कोरोना काल में हो रहे बिहार चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक बिहार के चुनावी अभियान में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, राज्य स्तरीय पार्टियों के स्टार प्रचारक की संख्या 30 से ज्यादा नहीं हो सकती। राष्ट्रीय पार्टियों के लिए स्टार प्रचारकों की संख्या 40 होती है जिसे यहां घटाकर 30 कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Hero Indian Captain on flydubai prevented a Second 9/11 terror attack, saved 180

A Flydubai flight travelling from Dubai to Tel Aviv made an emergency landing in Saudi Arabia on Wednesday...

India’s “Artificial Sun”: Exploring the Energy That Powers the Stars

India is advancing nuclear fusion research in pursuit of an ambitious goal: harnessing the same fundamental process that...

Why Are People Suddenly Asking to Put AI on Hold?

The debate around artificial intelligence is changing. Alongside the familiar promises of greater productivity and scientific discovery, a...

Who Is Congress MP Saleng Sangma? The FCRA Dispute, Church Connections and Shillong Violence Controversy

Congress MP Saleng A. Sangma has become the focus of a political controversy after acknowledging that he asked...