29 C
New Delhi

क्या बॉलीवुड के काले कर्मों पर पर्दा डाल रही है महानायक की पत्नी आदरणीय सांसद जया बच्चन ?

Date:

Share post:

हाल फिलहाल में बॉलीवुड अभिनेताओं पर गंभीर आरोप लग रहे हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बॉलीवुड का एक बहुत बड़ा हिस्सा ड्रग माफिया और ड्रग्स की चपेट में है l यह वही बॉलीवुड है जिससे आजकल की युवा पीढ़ी काफी प्रभावित होती है और उसको अपना मार्गदर्शक भी मानती है l कल गोरखपुर से आदरणीय सांसद श्री रवि किशन जी ने संसद सभा में इसी बात पर खेद जताया और अपनी चिंता जाहिर की l उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि केंद्र सरकार काफी अच्छा कदम उठा रही है कि जितने भी ड्रग्स के धंधे करने वाले हैं और बॉलीवुड को गंदा कर रहे हैं उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है l क्योंकि रवि किशन जी खुद बॉलीवुड के अभिनेता रहे हैं उन्होंने कहा कि उन्हें दुख होता है कि जिस फिल्म इंडस्ट्री में उनको सर आया और इस मुकाम पर पहुंचाया आज वह फिल्म इंडस्ट्री गलत लोगों के वजह से बदनाम हो चुकी है और देश का युवा जिस बॉलीवुड स्टार को अपना आइडल मानता है आज वह बॉलीवुड ड्रग्स जैसे गंदगी में गिर चुका है l

पर पता नहीं क्यों यह बातें समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन को पसंद नहीं आई उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि “कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं“, असल में यह बात उन्होंने बिना नाम लिए रवि किशन जी पर ही निशाना साधा l उन्होंने सरकार से यह भी अपील की कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा है और सरकार का यह दायित्व बनता है कि उसे बचाया जाए l यह बड़े अफसोस की बात है जब रवि किशन जी ने एकदम मुद्दे की बात उठाई तो फिल्म अभिनेता महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जो स्वयं बॉलीवुड में अभिनय कर चुकी हैं उनको रवि किशन जी का साथ देना चाहिए था परंतु उन्होंने ऐसा नहीं किया l यहां पर कुछ तीखे सवाल हम जया बच्चन जी को पूछना चाहते हैं l जब फिल्मकार गुलशन कुमार जी की हत्या हो गई , तब वह मौन क्यों थी ? इसके पहले भी फरदीन खान और कुछ अन्य कलाकारों पर ड्रग्स सेवन का आरोप लग चुका है उस समय क्या उन्हें ( जया बच्चन) बॉलीवुड की चिंता नहीं हुई? जब संजय दत्त को आर्म्स एक्ट के तहत सजा हुई तब जया बच्चन को यह नहीं लगा कि बॉलीवुड बदनाम हो रहा है?

जो बॉलीवुड अपने आप को बहुत बड़ा पशु प्रेमी बताता है उसी बॉलीवुड में सलमान खान पर निर्दोष प्राणियों को मारने का केस चल रहा है और राह चलते हुए लोगों को अपनी गाड़ी से कुचलने का आरोप लगा तब उस समय जया बच्चन और अधिकतर फिल्म स्टार चुप क्यों रहे ?क्या उस समय बॉलीवुड बदनाम नहीं हो रहा था? इससे पहले भी जब प्रीति जिंटा ने खुलकर यह बात कही कि बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का बहुत बड़ा प्रभाव है तब जया बच्चन और अन्य फिल्म स्टार मौन क्यों रहे? लगता है आदरणीय सांसद जया बच्चन को सच सुनना पसंद नहीं है l जया बच्चन जी अगर आपको बॉलीवुड को बचाना होता तो आप सही समय पर आवाज उठाती ना कि मौन धारण करती l यहां सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आपको बॉलीवुड बचाना है कि बॉलीवुड में काले कारनामों में फंसे हुए लोगों को बचाना है?

Writer – Amit Pandey

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Why Allegations of Large-Scale EVM Hacking Are Unlikely to Succeed Politically or Evidentially

For several years, Rahul Gandhi and other opposition leaders have raised concerns about India's electoral processes, including allegations...

CJP’s October 10 Protest: What It Means for India, Its Political Impact, and the Realistic “Regime Change” Scenarios

India is heading into a politically significant weekend. The Cockroach Janta Party (CJP), an emerging youth-led political movement...

Elon Musk’s Tweet War with India over Starlink and His Exchange with Rahul Gandhi

A commercial dispute over satellite internet has rapidly turned into one of India’s most politically charged technology controversies. Elon...

India’s Akash Missile Goes Global: How Indigenous Air Defence Is Expanding India’s Strategic Footprint in Asia

India’s defence export story has entered a new phase. For decades, the country was known primarily as one...