40.1 C
New Delhi

हाथरस कांड: सीबीआई के सामने होंगी कई चुनौतियां, सच बाहर आने की उम्मीद

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड की जांच कर रही सीबीआई को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें सबसे बड़ी चुनौती होगी शुरुआत में पीड़िता के शरीर और कपड़ों से सही तरीके से सैंपल का न लिया जाना। पुलिस की यह बड़ी लापरवाही सीबीआई जांच में अड़चनें पैदा करेगी।

11 दिन बाद लिए गए थे पीड़िता के सैंपल

बता दें कि, सीबीआई से पहले यूपी सरकार द्वारा गठित एसआईटी की एक टीम इस मामले की जांच कर रही थी। जिसके बाद अब सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई को अगर पीड़िता के शव की जांच करने को मिलती तो कई बड़े खुलासे हो सकते थे। वहीं, हाथरस पुलिस द्वारा गैंगरेप की जांच के लिए पीड़िता के शरीर से 11 दिन बाद सैंपल लिए गए थे। फॉरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक अगर तय समय सीमा के अंदर पीड़िता के सैंपल नहीं लिए गए होंगे तो रेप की पु्ष्टि मुश्किल है। यह भी पक्का नहीं है कि पुलिस ने वारदात के दौरान पीड़िता द्वारा पहने कपड़ों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है या नहीं। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर वारदात के एक सप्ताह के बाद वजाइनल स्वॉव जांच के लिए लिया जाता है तो उस पर सीमेन डीएनए मिलना मुश्किल होता है, क्योंकि शरीर में बनने वाले फ्यूयड के चलते ये धुल जाते हैं।

14 की सुबह क्या हुआ था?

सीबीआई के लिए सबसे बड़ी और अहम चुनौती होगी कि 14 सितंबर की सुबह क्या हुआ। क्योंकि पीड़ित पक्ष की तरफ से तीन बार अलग-अलग बयान दिए गए हैं। वहीं मामले को लेकर ग्रामीण कुछ और ही बयान दे रहे हैं। कुछ दिन पहले मामले में आरोपियों ने हाथरस एसपी को एक चिठ्ठी लिखकर खुद को निर्दोष बताया था और पीड़ित परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, बिना किसी तटस्थ प्रत्यक्षदर्शी की गवाही के दोनों पक्षों में से सच कौन बोल रहा है, यह पता लगाना काफी मुश्किल होगा। फिलहाल सीबीआई की एक टीम हाथरस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि सीबीआई जांच से मामले में सच बाहर आ सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

PM Modi’s Recent Visit to 5 European Countries and Their Outcome

Prime Minister Narendra Modi’s five-nation diplomatic tour in May 2026, which included the UAE and four European countries—the...

The Political Crusade of Suvendu Adhikari: Challenging the TMC on Corruption and Muslim Appeasement

In the high-octane theater of West Bengal politics, few figures command as much attention as Suvendu Adhikari. Once...

The Grand Recalibration: An Analysis of Trump’s May 2026 Visit to China and its Outcomes

In May 2026, the global political landscape was jolted by a scene few thought possible a year prior:...

Tata’s Strategic Alliance with ASML: A Giant Leap for the Indian Semiconductor Mission

The global semiconductor landscape is undergoing a tectonic shift. As nations race to secure their supply chains and...