30.1 C
New Delhi

J&K: 70 सालों से अटका काम 7 दिनों में हुआ पूरा, PM के आदेश पर गांव में पहली बार आई बिजली

Date:

Share post:

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के दुननाडी गांव में रहने वाले लोग आज सबसे ज्यादा खुश हैं क्योंकि आजादी के करीब 70 सालों बाद इनके गांव में पहली बार लाइट आई है। लोगों की ये खुशी किसी त्योहार से कम नहीं है। बिजली विभाग और जिला प्रशासन की अनेकों प्रयासों के बाद आज इनके घरों में रोशनी हुई है।
गांव में रहने वाले मुहम्मद असलम ने सरकार का शुक्रगुजार करते हुए कहा कि हमने बचपन से आज तक गांव में बिजली नहीं देखी। अंधेरा होने पर हमें लालटेन या दीपक जलाना पड़ता था।
साथ ही बच्चों को पढ़ाई भी दीपक की रोशनी में करनी पड़ती थी। आज विभाग ने एक हफ्ते में बिजली चालू करके दिखाया है। इसके लिए हम बहुत शुक्रगुजार हैं। अब लगता है कि हमारे घरों की तरह ही बच्चों के भविष्य भी रोशना हो जाएगा।
बता दें कि इन गांवों में बिजली प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत पहुंचाई गई है। इस इलाके में विभाग ने पांच बड़े ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। केंद्र सरकार के आदेशों के बाद बिजली विभाग ने ये कार्य सिर्फ 7 दिनों में ही पूरा कर दिया है और आज इलाके के हर घर में बिजली पहुंच गई है।
विभाग के अधिकारी का कहना है कि इन दूर दराज इलाकों में बिजली नहीं थी और हमने फास्ट ट्रैक काम कराकर इन गावों को बिजली की तारें बिछा दी हैं। अब गांव वालों को परेशानियों का सामना नहीं करना होगा।
गौर करने वाली बात यह है कि आजादी के बाद से जम्मू कश्मीर में एक तरफ़ा राज रहा कांग्रेस और अब्दुल्ला परिवार का, अलगाववादी भी दुनिया भर में जम्मू कश्मीर के लोगो पर हो रहे फर्जी अत्याचारों पर बोल रहे थे।
पर किसी ने अपनी प्रदेश की जनता की सुध नहीं लेने का प्रयास नहीं किया ,बस अपनी जेबे भरते रहे और जनता को अन्धकार में धकेल दिया ताकि उनका वोट बैंक सुरक्षित रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ इच्छाशक्ति का ही परिणाम है कि 70 सालो की बिजली व्यस्था को केवल 7 दिन में ठीक कर दिया।

Author – Raunak Nagar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

How Yogi Adityanath Transformed the Once “BIMARU” State into a Modern Uttar Pradesh

A story of stronger administration, expanding infrastructure, investment promotion, welfare delivery and cultural renewal—along with challenges that remain...

Illegal Immigration, Failed Integration and the Riots in France and Italy

The latest scenes of burning barricades, vandalized shops and clashes with police in France and Italy have once...

Why Regime-Change Strategies Rarely Succeed in India

India is often discussed as a possible target of “regime change,” particularly whenever the country experiences large protests,...

Why the U.S. Paused Penalties on India’s Russian Oil Purchases—and How Marco Rubio’s Reliance Visit Fits In

The United States’ decision to suspend new penalties connected with Russian oil purchases has been widely described as...