42.1 C
New Delhi

ऊर्जा मंत्री ने महानगर उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था मिलने पर लगाई फटकार

Date:

Share post:

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं से रूबरू होने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने महानगर उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र पहुंचकर रिकॉर्ड देखने के साथ ही तमाम अव्यवस्थाएं देखी और डेश बोर्ड पर लाइन लॉस फीडर का ब्योरा न लिखा होने पर नाराजगी जताई।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने औचक निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर की लोड बैलेसिंग सहित कई जानकारियां न मिलने पर जेई से लेकर अधीक्षण अभियंता तक को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री इस दौरान वहां मौजूद उपभोक्ताओं से भी बातचीत की। मंत्री ने मीटर रीडर घर आने की बात पूछी तो उपभोक्ताओं ने कहा कि मीटर रीडर तो आते हैं, लेकिन बिल नए मीटर में काफी आने लगा है। इस पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने टेस्ट मीटर लगाने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा कि लाइन लॉस वाले फीडरों की विशेष मानीटरिंग हो। उपभोक्ता उपकेंद्र से संतुष्ट होकर जाए। मीटर रीडर न आने की शिकायत ऊर्जा मंत्री ने सीधे टोल फ्री नंबर 1912 पर करने के निर्देश दिए। वहीं, जब ऊर्जा मंत्री निरीक्षण के बाद जब उपकेंद्र से बाहर निकले तो ट्राली ट्रांसफार्मर को देखकर पूछा, आखिर यह क्यों यहां खड़ा है। इसका अभियंता कोई उचित जवाब नहीं दे पाए। इस पर एमडी सूर्य पाल गंगवार ने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने के साथ ही रंग रोगन करने के निर्देश और मुख्य गेट से हटाने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

“PoK Not Part of Pakistan”: Protesters Warn Islamabad of Reaching Out to India Amid Growing Unrest

Pakistan-occupied Kashmir (PoK) has witnessed an intensifying wave of protests, with demonstrators openly challenging Islamabad's authority and voicing...

Sabarimala Gold Theft Case: Kerala High Court Orders Criminal Case Against Two Left Leaders Who Served as Travancore Devaswom Board Members

The Sabarimala gold theft case has emerged as one of the most significant controversies involving the administration of...

Why Europe is Warming Faster Than the Rest of the World

In recent years, European summers have transitioned from idyllic holiday seasons into a series of record-breaking, infrastructure-melting heatwaves....

Anti-India Ilhan Omar spews venom against India at Muslim-American event

U.S. Congresswoman Ilhan Omar has once again found herself at the center of controversy following remarks about India...