23.1 C
New Delhi

लव जिहाद पर सीएम योगी का अल्टिमेटम, कहा- सुधरे नहीं तो ‘राम नाम सत्य’ की यात्रा शुरू होगी

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लव जिहाद करने वालों को सख्त चेतावनी दी। सरकार इसके खिलाफ कानून बनाएगी। बीते शनिवार को सीएम योगी ने कहा कि लव जिहाद करने वाले अगर नहीं सुधरे तो अब राम नाम सत्य है की यात्रा निकलने वाली है।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शादी-व्याह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है। नहीं किया जाना चाहिए। इसलिए सरकार भी निर्णय ले रही है कि हम लव जिहाद को शख्ती से रोकने का काम करेंगे। एक प्रभावी कानून बनाएंगे। इस देश में चोरी छिपे, नाम छुपाकर और धर्म छुपाकर के जो लोग बहन बेटियों के साथ खिलवाड़ करते हैं, उनको पहले से मेरी चेतावनी है। अगर वे सुधरे नहीं तो राम नाम सत्य है की यात्रा अब निकलने वाली है।

सीएम योगी ने आगे कहा, ‘हमलोग मिशन शक्ति को इसीलिए चला रहे हैं। मिशन शक्ति के माध्यम से हम बेटी और बहन को सुरक्षा की गारंटी देंगे। लेकिन उन सब के बावजूद अगर किसी ने दुस्साहस किया तो ऑपरेशन शक्ति अब तैयार है। ऑपरेशन शक्ति का उदेश्य है कि हम हर हाल में बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करेंगे। न्यायालय के आदेश का भी पालन होगा और बहन-बेटियों का भी सम्मान होगा।’

बता दें कि एक महत्वपूर्ण फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। जस्टिस एससी त्रिपाठी ने प्रियांशी उर्फ समरीन व अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नूरजहां बेगम केस के फैसले का हवाला दिया, जिसमें कोर्ट ने कहा है कि शादी के लिए धर्म बदलना स्वीकार्य नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

From Violence to Compassion: A National Awakening

A massive phase transition is occurring in the United States. A massive shift from violence and aggression to...

India’s Strategic Countermeasure against Islamic NATO: The Establishment of the India-Arab Countries Chamber of Commerce Industry and Agriculture

In the complex and ever-shifting landscape of global geopolitics, nations continually seek to bolster their strategic positions through...

EU says asked India to ‘put pressure’ on Russia to end Ukraine war

Amidst accelerating negotiations for a landmark Free Trade Agreement (FTA), the European Union (EU) has explicitly urged India...

Supreme Court Stays Controversial UGC Equity Regulations 2026 Amid Student Protests

In a move that has sent shockwaves through the corridors of power and academia alike, the Supreme Court...