20 C
New Delhi

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने की NRI अपनों से अपने मन की बात ! (trunicle.com द्वारा आयोजित कार्यक्रम)

Date:

Share post:

कहते हैं अपने तो अपने होते है, एक तो पूरे विश्व में कोरोना रूपी महादानव तांडव कर रहा है, सभी देशों के लोग,सरकारें इस दानव से बचने के उपाय खोजने में व्यस्त हैं,आर्थिक स्थिति खतरे में हैं ऐसे में जो भी विश्वास रूपी सहारा देता है वह अपना कहलाता है !

भारत देश के मूल निवासी जिन्हें प्रवासी भारतीय कहा जाता है जो लगभग सभी देशों में निवास करते हैं ! और आर्थिक रूप से अपने देश को मदद करना चाहते हैं ! उनसे कारगिल विजय उत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बात करके अपनो को अपने से जोड़ने का कार्य किया !

trunicle.com द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में USA में मौजूद भारतीयों से स्वतंत्र देव सिंह ने भारतीय समयानुसार सुबह करीब 8.00 बजे से भारतीय समयानुसार सुबह करीब 9.05 बजे तक की ! जिसमें कार्यक्रम का संचालन दिग्विजय चिंतवार (सुगर लैंड) ने किया ! स्वागत व अतिथि परिचय अचलेश अमर (ह्यूस्टन) द्वारा किया गया !

इस कार्यक्रम में अनन्त श्रीवास्तव, विजय सिंह, इंद्रनील शिखरे, विवेक शंकर नटराजन, आशीष डबराल, राजीव वर्मा, मुरलीधर सिंह, डॉ कविता वाचक्नवी आचार्य, मनोज तायल, शालिनी कपूर, रुचि सिंह, दिव्येन्दु सिंह, पुनीत शाह, धर्मेंद्र दर्गान ह्यूस्टन से, नीरज चतुर्वेदी कैरी से,अनिल श्रृंगी टोरंटो से, परेश सिन्हा सैक्रामेंटो से, डॉ शिवेंद्र द्विवेदी मोंट्रियल से, किरण गोसावी अम्बुजा,निगेरिया से, सौरभ श्रीवास्तव गार्नेट वैली से, दीपेंद्र न्यू जर्सी से, मणिक त्यागी चेस्टर स्प्रिंग्स से, व गुलशन मिर्ग, प्रतीक सिंह, अशोक प्रजापति फोनिक्स से, उपस्थित रहे ! जिन्होंने बारी बारी से अपना परिचय देते हुए अपने विचार प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख रखें, कार्यक्रम का समापन रत्नेश मिश्र ने किया !

उक्त कार्यक्रम में समयानुसार सभी लोगों द्वारा रखे गए विचारों में आत्म निर्भर भारत को ध्यान में रखते हुए प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश को किस प्रकार से विकसित किया जाए, रहा ! कई एन आर आई ने शिक्षा, कृषि, पर्यटन, निवेश, सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए कई मोर्चों पर सुझाव दिए ताकि पूरे उत्तर प्रदेश में सुधार हो सके ! प्रदेश अध्यक्ष ने अपने परिचर्चा में सभी लोगों का आभार ज्ञापित किया, उनको उत्तर प्रदेश में निवेश करने, कार्य करने के लिए आमंत्रण दिया !

भाजपा द्वारा किये गए कार्यो का उल्लेख भी प्रदेश अध्यक्ष ने किया तथा सबसे उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के साथ कार्य करने का आग्रह भी किया ! कोरोना हालात पर एन आर आई लोगों का हाल जानकर अपने सरकार द्वारा कोरोना द्वारा निपटने की प्रतिबद्धता को भी पूर्ण रूप से स्पष्ट किया ! चूंकि आज कारगिल विजय दिवस भी है, उस पर प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी सेना के जवानों को बधाई ज्ञापित किया, तथा NRI लोगों से प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए कहा, अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश दिन प्रतिदिन तरक्की की सीढ़ी चढ़ रहा है और आप लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ तो तरक्की की रूपरेखा ही बदल जाएगी !

आइये जानते हैं, एन आर आई (NRI) का मतलब क्या होता है ?

भारत देश में जन्म लेने के उपरांत किसी कारणवश दूसरे देश में चले जाने के बाद वहीं पर अपना निवास स्थान बनाकर रहने वाले व्यक्ति को एन आर आई (Non Resident Indians ) कहा जाता है ! भारत के कई ऐसे मूल निवासी है, जो अब विदेशों में रह रहे है, उन्होंने अब वहीं की नागरिकता प्राप्त कर ली है ! यह लोग दूसरे देश में भी रह कर अपने देश की सभ्यता और संस्कृति का विस्तार करने का प्रयास करते रहते है, और यह लोग वहां पर रहकर भी अपने देश के विकास में सहयोग करने का प्रयास करते है, इसी लगाव के कारण मूल देश में इन्हें अधिक सम्मान प्राप्त होता है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

How India Transformed from a Crude Oil Importer into a Major Refined Petroleum Exporter

India presents one of the most interesting paradoxes in the global energy industry. The country imports most of the...

How the Yogi Government Is Bringing an Industrial Revolution to Uttar Pradesh

For decades, Uttar Pradesh was better known for its enormous population, agricultural base and political importance than for...

How Yogi Adityanath Transformed the Once “BIMARU” State into a Modern Uttar Pradesh

A story of stronger administration, expanding infrastructure, investment promotion, welfare delivery and cultural renewal—along with challenges that remain...

Illegal Immigration, Failed Integration and the Riots in France and Italy

The latest scenes of burning barricades, vandalized shops and clashes with police in France and Italy have once...