35 C
New Delhi

सततं अयोध्याया: रामलीलाम् प्राप्नोति दर्शकानां प्रेम ! लगातार अयोध्या की रामलीला को मिल रहा दर्शकों का प्यार !

Date:

Share post:

अयोध्याया: रामलीलायाः मंचनम् अनवरति, १७ अक्टूबर तः आरम्भयत् रामलीला २५ अक्टूबर एव चलिष्यति, रामलीलाम् दूरदर्शनस्य माध्यमेन सम्पूर्ण देशम् पश्यति ! मंचने बहु फिल्मी कलाकारम् इति प्रतिभागम् कुर्वन्ति ! डीडी नेशनल इत्यस्य यूट्यूब चैनल इत्ये अयोध्याया: रामलीलाम् मिलियन इति दर्शकानि प्राप्तानि सन्ति दर्शकानां च् इयम् प्रेमम् बर्ध्यते ! स्व आराध्य भगवतः रामस्य लीलाम् दर्शकम् बहु भावेन सह पश्यन्ति !

अयोध्या की रामलीला का मंचन जारी है, 17 अक्टूबर से शुरू हुई रामलीला 25 अक्टूबर तक चलेगी, रामलीला को दूरदर्शन के माध्यम से पूरा देश देख रहा है ! मंचन में कई फिल्मी कलाकार भाग ले रहे हैं ! डीडी नेशनल के यूट्यूब चैनल पर अयोध्या की राम लीला को मिलियन व्यूज मिले हैं और दर्शकों का ये प्यार बढ़ता ही जा रहा है ! अपने आराध्य भगवान राम की लीला को दर्शक बड़े चाव के साथ देख रहे हैं !

नवरात्रि पर्वस्य मध्य अयोध्यायां लक्ष्मण किला इत्येन अस्य सजीव प्रसारण राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शनस्य माध्यमेन क्रियते ! १७ अक्टूबर तः २५ अक्टूबर एव नवरात्रिस्य ९ दिवसानि एव प्रत्येक दिवसं सजीव कार्यक्रमम् एकत्रितम् क्रियते ! इयम् मंचनम् दशमानि दिवसं, विजय दशम्यां रामेण रावणस्य वधेन सह समाप्तम् भविष्यति !

नवरात्रि पर्व के बीच अयोध्या में लक्ष्मण किला से इसका लाइव प्रसारण राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन के माध्यम से किया जा रहा है ! 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक नवरात्रि के 9 दिनों तक हर दिन लाइव कार्यक्रम को कवर किया जा रहा है ! यह मंचन दसवें दिन, विजय दशमी पर राम के द्धारा रावण के वध के साथ समाप्त होगा !

इयम् दूरदर्शने प्रतिदिनम् सायं ७ वादनात् रात्रि १० वादनैव प्रसारितम् भवति ! पुनः प्रसारणम् दिवसस्य मध्य बेला ३ वादनात् सायं ६ वादनैव सजीव रामलीलाया अयोध्यायां पश्य शक्नोति ! दशहरा उत्सवस्य कालम् सम्पूर्ण देशे उर्दूया सह चतुर्दश भाषेषु प्रत्यक्ष प्रसारण उप्लब्धमस्ति ! प्रत्यक्ष कार्यक्रमस्य चित्रपट यूट्यूब इत्ये मल्टी मिलियन इति दर्शकानि पारम् याति !

यह दूरदर्शन पर प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक प्रसारित होता है ! पुन: प्रसारण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक लाइव रामलीला फ्रॉम अयोध्या पर देखा जा सकता है ! दशहरा उत्सव के दौरान देश भर में उर्दू सहित 14 भाषाओं में लाइव टेलीकास्ट उपलब्ध है ! लाइव इवेंट का वीडियो यूट्यूब पर मल्टी मिलियन व्यूज को पार कर गया है !

कोरोना संक्रमणस्य संकटस्य कारणम् जनसाधारण दर्शकानि रामलीला पश्यस्य आज्ञाम् नास्ति ! सोशल मीडिया इति टीवी इत्यस्य च् माध्यमेनैव रामलीलाया: दर्शनम् भविष्यति ! अयोध्यायां भव्य मंदिरस्य निर्माण प्रारम्भेन सहैव इतिदा अत्रस्य रामलीला बहु भव्य रूपे मान्ययन्ते !

कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते आम दर्शकों को रामलीला देखने की अनुमति नहीं है ! सोशल मीडिया और टीवी के माध्यम से ही रामलीला के दर्शन होंगे ! अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण शुरुआत के साथ ही इस बार यहां की रामलीला बेहद भव्य रूप में मनाई जा रही है !

एतस्मिन् बहु प्रसिद्धम् फिल्मी कलाकारै: सह राजनेतापि अंशम् ग्रहणन्ति ! अयोध्यायां सरयू तटे इति दिवसानि फिल्म जगतस्य प्रसिद्धम् कलाकारानि प्रत्येन रामलीलाया: मंचनम् प्रत्येक कश्चितम् रोचन्ते ! राममन्दिरस्य निर्माण प्रारम्भस्य उपरांत सम्प्रति रामलीलाया: मंचनेन रामनगरी अयोध्या द्विगुणित उल्लासे अपकृष्यमस्ति !

इसमें कई नामी फिल्मी कलाकारों के साथ राजनेता भी हिस्सा ले रहे हैं ! अयोध्या में सरयू तट पर इन दिनों फिल्म जगत के मशहूर कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन हर किसी को भा रहा है ! राममंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद अब रामलीला के मंचन से रामनगरी अयोध्या दोगुने उल्लास में डूबी है !

फिल्मी कलाकार असरानी: नारदस्य भूमिकाम् निर्वहति ! रावणस्य भूमिकाम् फिल्म कलाकार शाहबाज खान: निर्वहति तर्हि फिल्म कलाकार बिन्दू दारा सिंह: हनुमान रजा मुराद: अहिरावणस्य भूमिकायाम् स्तः तत्रैव अभिनेत्री रितू शिवपुरी कैकेई, अभिनेता राकेश बेदी: विभिषणस्य भूमिकायाम् दृष्टिम् परिलक्ष्यन्ति ! राजनेतेषु रविकिशन: भरतस्य मनोज तिवारी: अंगदस्य भूमिकाम् निर्वह्यत: !

फिल्मी कलाकार असरानी नारद की भूमिका निभा रहे हैं ! रावण का किरदार फिल्म स्टार शाहबाज खान निभा रहे हैं तो फिल्म स्टार विन्दु दारा सिंह हनुमान और रजा मुराद अहिरावण की भूमिका में हैं वहीं अभिनेत्री रितु शिवपुरी केकई, अभिनेता राकेश बेदी विभीषण की भूमिका में नजर आ रहे हैं ! राजनेताओं में रविकिशन भरत की और मनोज तिवारी अंगद की भूमिका निभा रहें हैं !

अयोध्याया: रामलीलायाः मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ:, संस्कृति मंत्री: नीलकंठ तिवारी:, अयोध्या शोध संस्थानम् मेरी मां संस्थास्य च् सौजन्येन भवति ! रामलीलायाः मंच फिल्मी जगतस्य कलाकारै: सज्जमस्ति ! दूरदर्शनम् रामलीलायाः सजीव प्रसारण कृत श्रीरामम् गृहम्-गृहम् अप्राप्यते !

अयोध्या की रामलीला का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी, अयोध्या शोध संस्थान और मेरी मां फाउंडेशन के सौजन्य से हो रहा है ! रामलीला का मंच फिल्मी दुनिया के कलाकारों से सजा है ! दूरदर्शन ने रामलीला का लाइव प्रसारण कर श्रीराम को घर-घर पहुंचा दिया !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Why and How “Hanuman Ansh” Became a New Cultural Phenomenon in India: Faith, Youth, Social Media and the Return of Spiritual Storytelling

Introduction: A ₹10-Lakh Opening That Became a Cultural Conversation Every once in a while, a film succeeds in a...

“Modi Is Hedging Against Trump, One Deal at a Time”: What the New York Times Analysis Says—and Why It Matters for India

On August 29, 2026, The New York Times published an article by Anupreeta Das titled “Modi Is Hedging...

India Opens Missile Technology to Private Industry: What It Could Mean for the Indian Defence Manufacturing Ecosystem

India has taken one of the most consequential steps in the evolution of its indigenous defence-industrial ecosystem by...

Devastation in Nepal: What Caused the Catastrophic Himalayan Disaster and Why the Risks Are Growing

Nepal is confronting a devastating natural disaster after a massive wall of water, mud, rocks and glacial debris...