28.1 C
New Delhi

बिहार में विपक्ष पर गरजे योगी आदित्यनाथ, कहा- जातिवादी और वंशवादी ताकतों को बिहार के अंदर पस्त करना है

Date:

Share post:

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद आज बुधवार से दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. इसी क्रम में बिहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ कई रैलियां कर रहे हैं. सीएम योगी ने आज बिहार के वैशाली में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राजद समेत पूरे महागठबंधन पर हमला बोला.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के लिये पूरा देश ही परिवार है. हम देश के लिए जिएंगे-मरेंगे व समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे. यही भाजपा का संकल्प है. लेकिन कांग्रेस और RJD के लिए अपना परिवार महत्वपूर्ण है. ऐसे लोग क्या प्रदेश का कल्याण कर पाएंगे? उन्होंने कहा कि आज से 15 वर्ष पहले बिहार के सामने अपनी पहचान को छुपाने की एक मजबूरी आ गई थी. ये लोग वो ही थे जो आज फिर से रोज़गार का झुनझुना पकड़ा कर जनता की आंखों में धूल झोंकना चाहते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि याद कीजिये, कुछ वर्षों पहले बिहार के सामने पहचान का संकट था. जंगलराज की स्थिति किन लोगों ने पैदा की थी? आज वे फिर से ताक में हैं. जैसे बिहार के युवाओं के उमंग ने कोरोना को पस्त किया है, ऐसे ही जातिवादी और वंशवादी ताकतों को बिहार के अंदर फिर से पस्त करना है. साथ ही योगी ने लोगों से एनडीए को वोट देने की अपील की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

The Lyari of Bengal: Inside Kolkata’s Gulshan Colony, the Rising Hotbed of Crime and Illegal Immigration

In the labyrinthine alleys of East Kolkata, nestled between the high-rises of the IT corridor and the sprawling...

The Great Decoupling: Implications of a UAE Exit from OPEC and OPEC+

For decades, the Organization of the Petroleum Exporting Countries (OPEC) and its expanded alliance, OPEC+, have functioned as...

The Great Nicobar Project: India’s Geopolitical Trump Card and the Debate Surrounding It

In the vast expanse of the Indian Ocean, a transformative project is taking shape on the southernmost tip...

The Battle for West Bengal: Why West Bengal is the Ultimate Prize for the BJP

In the landscape of Indian politics, few states hold as much symbolic, ideological, and strategic weight as West...