37.7 C
New Delhi

कांग्रेस पार्टी में सुरक्षित नहीं हैं महिला नेता, कार्यकर्ताओं ने महिला नेता के साथ की मारपीट

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश के देवरिया में टिकट बंटवारे के दौरान कांग्रेस महिला नेता से मारपीट पर बवाल ने जोर पकड़ लिया है। यूपी कांग्रेस ने पूरे मामले पर पूछताछ करने के लिए एक समिति गठित कर दी है। कमेटी में तलत अजीज, शहला अहरारी व चन्द्रकला पुष्कर को रखा गया है। कमेटी 3 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी। वहीं पार्टी ने मामले में आरोपी दो कार्यकर्ता दीनदयाल यादव व अजय कुमार सिंह सैथवार को निलंबित कर दिया गया है।

बता दें कि, शनिवार को उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक में अचानक उस वक्‍त हंगामा खड़ा हो गया जब पार्टी की एक नेत्री ने राष्‍ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन नायक पर हमला बोल दिया। शनिवार को मुकुंद भाष्‍कर के स्‍वागत के बाद वह चुनावी रणनीति बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान खुद टिकट की दावेदार रहीं नेत्री गुलदस्ता लेकर कार्यालय के अंदर पहुंचीं। आरोप है कि नेत्री ने गुलदस्ता देने के बहाने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक के साथ हाथापाई की।

दरअसल में टिकट बंटवारे पर जिस महिला से हाथापाई की बात सामने आई थी उन्होंने रविवार को अपनी पार्टी पर ही कई आरोप लगाए हैं। महिला नेत्री कहा कि एक तरफ हमारी पार्टी के नेता हाथरस पीड़ित के लिए न्याय के लिए लड़ रहे हैं और दूसरी तरफ एक बलात्कारी को पार्टी ने टिकट दे रही है। यह गलत निर्णय है। यह हमारी पार्टी की छवि को खराब करेगा।

वहीं, इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि ‘सुबह मैंने एक वीडियो देखा जिसमें एक महिला को एक राजनीतिक दल बैठक में बुरी तरह मारा गया, हम चाहते हैं कि महिलाएं राजनीति में आए लेकिन ऐसा बर्ताव होगा तो हम कैसे उनको राजनीति में आने के लिए बढ़ावा देंगे। मैं यूपी पुलिस से अपील करती हूं कि सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।’ इसके अलावा उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट में कहा कि-‘मानसिक रूप से ऐसे बीमार लोग कैसे राजनीति में चले आते हैं? इस मामले में संज्ञान ले रही हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

“PoK Not Part of Pakistan”: Protesters Warn Islamabad of Reaching Out to India Amid Growing Unrest

Pakistan-occupied Kashmir (PoK) has witnessed an intensifying wave of protests, with demonstrators openly challenging Islamabad's authority and voicing...

Sabarimala Gold Theft Case: Kerala High Court Orders Criminal Case Against Two Left Leaders Who Served as Travancore Devaswom Board Members

The Sabarimala gold theft case has emerged as one of the most significant controversies involving the administration of...

Why Europe is Warming Faster Than the Rest of the World

In recent years, European summers have transitioned from idyllic holiday seasons into a series of record-breaking, infrastructure-melting heatwaves....

Anti-India Ilhan Omar spews venom against India at Muslim-American event

U.S. Congresswoman Ilhan Omar has once again found herself at the center of controversy following remarks about India...