18 C
New Delhi

जानिये क्यों हिन्दू IT Cell और रमेश सोलंकी से थरथराते हैं ‘हिन्दू विरोधी’ कॉमेडियंस

Date:

Share post:

एक ज़माना होता था, जब कोई भी कॉमेडियन भारतीय सभ्यता, हिदुत्व और हमारे आराध्यो के खिलाफ विष वमन करता था, और हम हिन्दू मन मसोस कर रह जाते थे। एक पूरी इंडस्ट्री ही खड़ी हो गयी थी ऐसे कथित कॉमेडियंस की, जिनका एकमात्र काम था हिन्दुओ के खिलाफ ज़हर उगलने का, और एक आम हिन्दू काफी अपमानित महसूस किया करता था , 80 % हिन्दू आबादी वाले देश में हिन्दुओ की ये हालत देख लोगो को गुस्सा भी आता था और अपनी बेबसी पर दुःख भी होता था।

लेकिन अब और नहीं , अब ये सब बदलने लगा है , अब इन कथित स्टैंड अप कॉमेडियंस को डर लगने लगा है, अब इन्हे समझ आ गया है कि इनकी दाल गलनी बंद हो गयी है। पिछले कुछ दिनों में कई कॉमेडियंस ने अपने कुकृत्यों के लिए माफ़ी भी मांगी है , और कई तो ऐसे हैं जो सोशल मीडिया से अपने एकाउंट्स बंद कर के भाग भी गए हैं।

ताजा किस्सा है अग्रिम जोशुआ का, इन्होने कुछ दिनों पहले ही अपने कार्यक्रम में भगवान् शिव का मजाक उड़ाया था। लेकिन उसके बाद इनके खिलाफ पूरे भारत में FIR और अन्य शिकायतों का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद इन्होने माफ़ी मांगी ।

फिर एक साहिल शाह थे, इन्होने हमारे देश के गौरव छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में गलत शब्द का इस्तेमाल किया , लेकिन इनके खिलाफ भी जबरदस्त तरीके से शिकायतें हुई और इसको भी माफ़ी मांगनी पड़ी।

फिर आते हैं अजीम बनातवाला पर, इन्होने तो हमारे भगवान् गणेश जी का मज़ाक उड़ाया, लेकिन उसके बाद इनके खिलाफ भी कार्यवाही हुई और इसने माफ़ी भी मांगी

एक केस है संजय राजौरा का, जो ‘ऐसी तैसी डेमोक्रेसी’ से हैं, जिसके मुख्य करता धर्ता वरुण ग्रोवर हैं, इन्होने भी भगवान् गणेश के बारे में आपत्तिजनक बातें की, लेकिन रमेश सोलंकी भाई ने इनके खिलाफ भी रिपोर्ट किया और एक्शन भी हुआ।

ये हैं आदर मालिक, जो अन्नू मालिक के भतीजे हैं ,इन्होने भी हिन्दू भगवानो के खिलाफ आपत्तीजनक टिपण्णी की

ये एक नया ट्रेंड है, जहां हिन्दू इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रहा है, और हिन्दुओ को ये प्लेटफार्म दिया है हिन्दू IT सेल ने। और इस IT सेल को बनाने में सबसे बड़ा सहयोग दिया है हमारे भाई रमेश सोलंकी जी ने।

रमेश भाई ने हिन्दुओ कि व्यथा को समझा, रमेश भाई का हिदुत्व को लेकर जो समर्पण है वो किसी से छिपा नहीं है । महाराष्ट्र में शिवसेना के कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर रमेश भाई ने तुरंत ही शिवसेना से इस्तीफ़ा दे दिया था, उन्होंने से हिदुत्व से किसी भी तरह का समझौता करने से साफ़ मन कर दिया, आज इसी वजह से रमेश सोलंकी काफी प्रसिद्द भी हो गए हैं। हिन्दुओ कि सहायता के लिए हिन्दू IT सेल का गठन किया गया, इस सेल का काम है हिन्दू धर्म और हमारे भगवान् और अन्य नायको के खिलाफ होने वाले किसी भी अभद्र कार्यक्रम के खिलाफ लीगल एक्शन लेना।

इस सेल को शुरू हुए कुछ ही महीने हुए हैं, और अभी तक कई हिन्दू विरोधी कलाकारों के खिलाफ एक्शन लिया जा चुका है। अब तो ये हिन्दू धर्म विरोधी कलाकार हिन्दू IT सेल और रमेश सोलंकी से थरथर कांपते हैं। इन्हे अब इतना डॉ लगने लगा है कि अब ये लोग सोशल मीडिया के अपने अकाउंट ही बंद कर के भाग रहे हैं, क्या पता कौन उनके पुराने पार उजागर कर दे और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही हो जाए।

सोशल मीडिया पर हिन्दू हितके कार्य करने के बाद अब हिन्दू IT सेल और रमेश सोलंकी भाई ने ठाना है कि OTT प्लेटफार्म जैसे अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स आदि पर भी हिन्दू विरोधी कंटेंट पर कानूनी कार्यवाही करना है। इन प्लेटफार्म पर अभी कोई भी सेंसर लागू नहीं है, इसी का फायदा उठा कर इन प्लेटफॉर्म्स पर कई हिन्दू विरोधी, सेना विरोधी कंटेंट फैलाया गया है, लेकिन हिन्दू IT सेल अब इनके खिलाफ भी एक्शन लेने वाला है, और इससे हिन्दू समाज में ये सन्देश भी जाएगा कि उनकी समस्या को सुनने वाला अब कोई तो है, वर्ण पहले तो कोई हिन्दुओ को पूछता भी नहीं था।

रमेश भाई ने नेटफ्लिक्स के खिलाफ भी शिकायत कर दी है, और उम्मीद है जल्दी ही हमे एक्शन देखने को मिलेगा। अब हिन्दुओ को बेइज्जत करके धंधा नहीं चल पायेगा, ये बात जितनी जल्दी समझ आ जाए, उतना ही बेहतर है

हम इस शानदार कार्य के लिए रमेश सोलंकी और हिन्दू IT सेल का आभार प्रकट करते हैं, और उम्मीद करते हैं कि इसी तरह के लगातार रिपोर्टिंग से जितने भी कंटेंट क्रिएटर हैं, उन्हें सबक मिलेगा और हिन्दू विरोधी, देश विरोधी और सेना विरोधी कंटेंट बनना बंद हो जाएगा।

1 COMMENT

  1. यदि आप स्वयं को किसी राजनैतिक दल/नेता की मोह माया, राजनैतिक महत्वाकांक्षा से दूर रखे हैं तब तो आप ईमानदारी व नि:स्वार्थ भाव से सनातन अर्थात हिन्दू धर्म की सच्ची सेवा कर पायेंगे, अन्यथा हिन्दुत्व का भगवा ध्वज हाथ में लेकर हिन्दू विरोधियों का नाश करने का दावा करने एवं स्वप्न दिखाने वाले केन्द्र की सत्ता मिलते ही ख़ुद हिन्दुओं के नाश करने तथा मुसलमानों को दामाद का दर्जा देने में लग गये। ऐसे अवसरवादी दोगलों को मैं पसन्द नहीं करता हूं। यदि आप हिन्दू और हिन्दुत्व की रक्षा हेतु ईमानदारी से प्रयासरत हैं तो मैं व मेरे जैसे असंख्य हिन्दू आपकेसाथ हैं। ईश्वर आपकी मदद करे।🌹 जय श्री राम। जय श्री हनुमान।। जय श्री परशुराम।।।🌹

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Illegal Immigration, Failed Integration and the Riots in France and Italy

The latest scenes of burning barricades, vandalized shops and clashes with police in France and Italy have once...

Why Regime-Change Strategies Rarely Succeed in India

India is often discussed as a possible target of “regime change,” particularly whenever the country experiences large protests,...

Why the U.S. Paused Penalties on India’s Russian Oil Purchases—and How Marco Rubio’s Reliance Visit Fits In

The United States’ decision to suspend new penalties connected with Russian oil purchases has been widely described as...

Why Allegations of Large-Scale EVM Hacking Are Unlikely to Succeed Politically or Evidentially

For several years, Rahul Gandhi and other opposition leaders have raised concerns about India's electoral processes, including allegations...