15.1 C
New Delhi

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 9 नवंबर को होगा मतदान

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के दस सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होने वाला है। इसको लेकर निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रदेश में दस सीटों के लिए नौ नवंबर को मतदान होगा।

बता दें कि, निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की दस तथा उत्तराखंड की एक सीट रिक्त होने को लेकर आज मतदान का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसमें 27 अक्टूबर नामांकन होगा जबकि 9 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग के नोटिफिकेशन में लिखा है कि 28 अक्टूबर को नामांकन की स्क्रूटन की जाएगी। 2 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। 9 नवंबर को राजसभा की खाली हो रही सीटों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटिंग के दिन ही शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। 11 नवंबर तक राज्यसभा चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी करके रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश से भाजपा के नीरज शेखर, अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी के प्रोफेसर रामगोपाल यादव, डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश वर्मा व जावेद अली कांग्रेस के पीएल पूनिया बहुजन समाज पार्टी के राजाराम, वीर सिंह का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इन दस सीटों में से नौ सीट भाजपा के खाते में जाना तय मानी जा रही हैं। जबकि, एक सीट समाजवादी पार्टी के खेमे में जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Dhurandhar shows the Dark Reality of Pakistani Terrorism Ecosystem: A Cinematic Exposure

The Pakistani terror ecosystem has been a subject of concern for decades, with the country’s support for terrorist...

The Significance of Vande Mataram: A Parliamentary Debate and Congress’s conspiracy to demean it

Vande Mataram, a revered national song in India, has been a symbol of patriotism and national pride for...

How is Aditya Dhar’s Dhurandhar and why Secular-Liberal and Pro Pakistani gang is against this film

Aditya Dhar’s Dhurandhar is a high-octane espionage thriller that has been widely regarded as one of the best...

Outcomes of Putin’s Visit to India and Why the Western World is so Upset

Russian President Vladimir Putin’s visit to India on December 16, 2022, marked a significant milestone in the bilateral...