30.1 C
New Delhi

जो पाकिस्तान जम्मू कश्मीर को अपना हिस्सा मानता था अब उसे POK भी हाथ से जाने का डर, आखिर क्यों ?

Date:

Share post:

एक वक्त था जब पाकिस्तान कश्मीर पर अपना दावा ठोक रहा था | अब हालत ये है कि PoK भी उसके हाथ से निकलना करीब-करीब तय हो चुका है | PoK में भारत का ‘तिरंगा प्लान’ काम कर रहा है और इमरान खान को इसी तिरंगा प्लान का डर सता रहा है | उनके बयानों से लगता है कि इमरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे सरेंडर कर चुके हैं | बताते चलें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर पर सरेंडर करने की बात एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में मान ली है | उन्हें इसका मलाल कम है कि कश्मीर भारत का हिस्सा है | उन्हें डर इस बात का है कि कल कहीं pok भी पाकिस्तान के कब्ज़े से आज़ाद न हो जाए | दरअसल इमरान इस बात से निश्चिंत थे कि भारत में कांग्रेस की सरकार है | लेकिन मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल ने उनके होश उड़ा दिए हैं | झूठ बोलकर पाकिस्तान में जैसे तैसे सरकार चला रहे इमरान आज भी बालाकोट एयर स्ट्राइक को भूल नहीं पाए हैं | वे चाहकर भी यह बात भुला नहीं पाते हैं कि एयर स्ट्राइक ने पाकिस्तानी सेना की कैसे दुर्गति की थी | जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटा दी, राम मंदिर का भूमि पूजन कर दिया उससे इमरान खान यह समझ गए है कि नरेंद्र मोदी जी अपना चुनावी वादे जरूर पुरे करेंगे और जिस तरह अंतराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान का साथ कोई देता नहीं है कश्मीर के मुद्दे पर सिर्फ चीन को छोड़कर, उससे यह बात स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी अपने देशवासियो का विश्वास नहीं तोड़ने वाले |

जिस तरह अलगावादी पहले देश में रहकर पाक के लिए समर्थन जुटाते थे वो दिन अब लद गए, अब अलगावादियों पर नरेन्द्र मोदी जी ने लगाम लगा दी है, कश्मीर में पत्थरबाजी में भारी कमी आ गयी है | आतंकवादियों को सेना चुन चुन कर मार रही है, कश्मीर के जिस तरह अच्छे दिन आ रहे है, बिजली, सड़क , पानी की उचित व्यस्वस्था की जा रही है उससे पाकिस्तान का कश्मीर के नाम पर झूठा एजेंडा नहीं चलने वाला है यह बात पाकिस्तान को समझ में आ गई है | बालाकोट हमले के बाद इमरान खान शुरू में कहते रहे कि कोई एयर स्ट्राइक हुई ही नहीं, फिर मजबूरन मान लिया कि स्ट्राइक हुई थी लेकिन नुकसान नहीं हुआ, इमरान खान आज तक इस हमले का सच बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाए हैं, उन्हें डर है कि ये सच बताते ही वे तख्तापलट का शिकार हो जाएंगे |

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान जमीयत-उल-इस्लामी पार्टी के लीडर मौलाना फजलुर रहमान ने इमरान खान को दो टूक लहजे में समझा दिया था कि पीओके में पाकिस्तान के दिन पूरे हो चुके हैं | इमरान को आईना दिखाते हुए उन्होंने साफ कर दिया था कि हिंदुस्तान से लड़कर कश्मीर हथियाने का ख्वाब अब छोड़ दीजिए, किसी तरह मुजफ्फराबाद बचाने की सोचिए | सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी का प्लान केवल PoK को पाकिस्तान से मुक्त कराना नहीं है बल्कि आतंकियों का सफाया करना भी है, दाऊद इब्राहिम के खुलासे के बाद पाकिस्तान ये मानने को मजबूर हो चुका है कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है | लेकिन इधर उधर की बातें करके भटकाने की कोशिश कर रहा है |

Reference –

https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/pakistan-now-contemplating-on-how-to-save-muzaffarabad-says-maulana-fazlur-rehman/articleshow/77616737.cms?from=mdr

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

How Yogi Adityanath Transformed the Once “BIMARU” State into a Modern Uttar Pradesh

A story of stronger administration, expanding infrastructure, investment promotion, welfare delivery and cultural renewal—along with challenges that remain...

Illegal Immigration, Failed Integration and the Riots in France and Italy

The latest scenes of burning barricades, vandalized shops and clashes with police in France and Italy have once...

Why Regime-Change Strategies Rarely Succeed in India

India is often discussed as a possible target of “regime change,” particularly whenever the country experiences large protests,...

Why the U.S. Paused Penalties on India’s Russian Oil Purchases—and How Marco Rubio’s Reliance Visit Fits In

The United States’ decision to suspend new penalties connected with Russian oil purchases has been widely described as...