29 C
New Delhi

1) ‘लव जिहाद ‘ फिर हिन्दू लड़की हुई शिकार? झांसी से किडनैप लड़की भोपाल में मिला शव, पिता बोले ‘ धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मार डाला ‘

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश में लगातार सामने आ रहीं लव जिहाद की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त हैं | मध्य प्रदेश के भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लव जिहाद पर कड़ा कानून लाने की बातें कह रहे हैं | लेकिन इसके बावजूद भी लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है |

 इसी बीच लव जिहाद के नाम पर एक और हिंदू लड़की शिकार हो गयी है | उत्तर प्रदेश के झांसी से किडनैप हुई ये नाबालिग मध्य प्रदेश के भोपाल में तब मिली, जब उसकी जान जा चुकी थी |

लड़की नाबालिग थी और उसे जून 2019 में झांसी से किडनैप किया गया था | फिलहाल लड़की की मौत हो चुकी है और उसके पिता ने आरोप लगाया है कि धर्मांतरण के लिए बेटी से होने वाली मारपीट के दौरान ही उसकी जान चली गई |

मृतक लड़की का नाम मिनी था और वो जून 2019 से ही लापता थी | उसके घरवालों ने झांसी के नवाबाद थाने में किडनैपिंग का केस भी लिखाया था, जबकि पिता का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया और कोई कार्रवाई नहीं की |

लड़की की किडनैपिंग का आरोपी ताहिर खान है | मृतक लड़की के पिता का कहना है कि उसे कोलार इलाके में अगवा करके रखा गया था | इस दौरान उसका धर्म परिवर्तन किया गया और नाम बदलकर तरन्नुम बी रख दिया गया |

लड़की के परिजनों का आरोप है उन्होंने बेटी की रिहाई के लिए झांसी पुलिस, भोपाल पुलिस और राज्य महिला आयोग समेत 10 जगहों पर अर्जी लगाई लेकिन बेटी आखिरकार जिंदा नहीं मिल सकी |

 पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई है, क्योंकि उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं | 

बेबस पिता ने बेटी खोने के बाद अब उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से गुहार लगाई है कि उन पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करें जिन्होंने झांसी और भोपाल में उनकी मदद नहीं की, ताकि आगे से किसी की बेटी को ये सब नहीं झेलना पड़े |

इस पर सफाई देते हए झांसी की नवाबाद पुलिस की ओर से सब इंस्पेक्टर आदित्य अवस्थी ने कहा है कि किडनैपिंग का मामला जून 2019 में दर्ज किया गया था | पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के काफी प्रयास भी किए थे |

भोपाल के एसपी साई कृष्णा का कहना है कि 3 नवंबर को सूचना मिली थी जहांगीराबाद कब्रिस्तान में संदिग्ध लाश को दफनाने कुछ लोग लेकर पहुंचे हैं | इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया |

फिलहाल 20 साल का आरोपी ताहिर गिरफ्तार कर लिया गया है | आरोपी के पिता और भाई की तलाश की जा रही है | धर्मांतरण और मौत के कारणों का जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा |

लव जिहाद के मामले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां मंच से ये बात कही थी कि पहचान बदलकर इज्जत से खेलने वालों का राम नाम सत्य तय है | वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस बात को लेकर आगे आए हैं कि लव जिहाद पर राज्य में सख्त कानून बने |

बीजेपी की नेता उमा भारती ने भी इस पर अपना समर्थन दिया है और कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक मसौदा लव जिहाद पर कानून को लेकर बनाएं और उसे मध्य प्रदेश के साथ साझा करें | 

https://zeenews.india.com/hindi/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/love-jihad-in-bhopal-hindu-minor-girl-found-dead-after-being-kidnapped-from-jhansi-over-a-year-ago-dvmp/780224

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

The Mecca Pact and India: How Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye Could Reshape the Strategic Balance in South Asia

The recently announced defence understanding between Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye—widely referred to in political commentary as the...

Russia’s Proposed Railway Line to India: A New Eurasian Trade Corridor That Could Reshape India–Russia Connectivity

A proposal emerging from Moscow could eventually transform the physical geography of India–Russia trade. Russia is exploring an...

USA–Iran Conflict Reignites: Global Implications of a Renewed Middle East Crisis

The long-running confrontation between the United States and Iran has entered another dangerous phase. After a brief period...