36 C
New Delhi

एक साल में पीएम मोदी की संपत्ति में कितना हुआ इजाफा, पीएम ने खुद साझा की जानकारी

Date:

Share post:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सालाना आय कितनी होती है और उन्होंने अपने बैंक एकाउंट में कितना पैसा जमा कर रखा हैं। इस बात की जानकारी में हर किसी की दिलचस्पी होती है। हर साल की तरह, इस साल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी संपत्तियों और देनदारियों की जानकारी दी है। पीएम मोदी की तरफ से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 15 महीनों के दौरान प्रधानमंत्री की चल संपत्ति में करीब 37 लाख रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

पीएम मोदी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष में उनकी चल संपत्ति 26.26 फीसदी बढ़कर 1,39,10,260 रुपये से 1,75,63,618 रुपये हो गई। पीएम मोदी की चल संपत्तियों में पिछले 15 महीनों में 36.53 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह फाइनैंशल स्टेटस 30 जून 2020 तक का है। पीएम मोदी ने 12 अक्टूबर को इस बारे में खुलासा किया है। पीएम मोदी की संपत्तियों में यह वृद्धि उनके द्वारा अपनी तनख्वाह की बचत और सावधि जमा के ब्याज के जरिए हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अचल संपत्तियों में लगभग कोई बदलाव नहीं हुआ है। उनके पास गुजरात के गांधीनगर में एक जमीन है, जिसकी कीमत एक करोड़ एक लाख रुपये के आसपास है। पीएम मोदी की तनख्वाह दो लाख रुपये है। कोरोना वायरस से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को देखते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कैबिनेट सदस्यों और सांसदों के साथ अपनी तनख्वाह में 30 फीसदी की कटौती स्वीकार की है। इसकी शुरुआत अप्रैल महीने से हुई थी। बता दें कि प्रधानमंत्री की कोई देनदारियां नहीं हैं और उनके पास कार नहीं है। उनके पास सोने की चार अंगूठियां हैं। वह 8,43,124 रुपये के राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र के माध्यम से करों की बचत करते हैं और अपने जीवन बीमा के लिए 1,50,957 रुपये का प्रीमियम चुकाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Hero Indian Captain on flydubai prevented a Second 9/11 terror attack, saved 180

A Flydubai flight travelling from Dubai to Tel Aviv made an emergency landing in Saudi Arabia on Wednesday...

India’s “Artificial Sun”: Exploring the Energy That Powers the Stars

India is advancing nuclear fusion research in pursuit of an ambitious goal: harnessing the same fundamental process that...

Why Are People Suddenly Asking to Put AI on Hold?

The debate around artificial intelligence is changing. Alongside the familiar promises of greater productivity and scientific discovery, a...

Who Is Congress MP Saleng Sangma? The FCRA Dispute, Church Connections and Shillong Violence Controversy

Congress MP Saleng A. Sangma has become the focus of a political controversy after acknowledging that he asked...