32.9 C
New Delhi

२६/११ इत्ये अमित शाहः प्रणाशयानां वर्षीयाम् अददात् श्रद्धांजलिम् ! 26/11 में अमित शाह ने जान गंवाने वालों की बरशी पर दी श्रद्धांजलि !

Date:

Share post:

अद्य संविधान दिवसं २६/११ मुम्बई आतंकी घातस्य च् वर्षीमस्ति ! इति अवसरे देशस्य गृहमंत्री: अमित शाह: ट्वीत कृतं इति घाते प्रणाशयानि श्रद्धाजंलिम् अददात् !

आज संविधान दिवस और 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी है ! इस मौके पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर इस हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी !

साभार टाइम्स नाउ

मुंबई २६/११ आतंकी घाते प्रणाशया सर्वाणि जनानि श्रद्धांजलिम् अर्पितामि तस्य परिजनानि प्रति च् संवेदनाम् व्यक्तयामि ! इति घाते आतंकिनां स्थित्वा प्रतिघातम् कृतं वीर सुरक्षाकर्मीनि कोटि-कोटि नमनम् ! अयम् राष्ट्र भवतः शौर्यम् बलिदानम् प्रति च् सदैव कृतज्ञम् रहिष्याति !

मुंबई 26/11 आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ ! इस हमले में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन ! यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा !

पकिस्तान स्थित आतंकी संगठनम् लश्कर ए तैयबा इत्यस्य १० आतंकी २६ नवंबर २००८ तमम् उदधियाः मार्गम् मुम्बईयां अप्रविशत् स्म ते १८ सुरक्षाकार्मिकै: सह १६६ जनानां हननम् कृतवान स्म ! ६० घटकैव अचलत् प्रत्युत्तर कार्यवाहियाम् बहु जनः घातयुक्तमपि अभवत् स्म !

पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकवादी 26 नवंबर 2008 को समुद्र के रास्ते मुंबई में घुस आए थे और उन्होंने 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोगों की हत्या कर दी थी ! 60 घंटे तक चली जवाबी कार्रवाई में कई लोग घायल भी हो गए थे !

इति घाते आतंकरोधीन् दलस्य प्रमुखः हेमंत करकरे:,सेनायाः मेजर संदीप उन्नीकृष्णन:, मुंबईयाः अतिरिक्त आरक्षकः आयुक्त अशोक कामटे:,वरिष्ट आरक्षकः निरीक्षक: विजय सालस्कर: सहायक उपनिरीक्षक: तुकाराम ओम्बले: हुतात्मा अभवत् स्म !

इस हमले में आतंकरोधी दल के प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर और सहायक उप निरीक्षक तुकाराम ओम्बले शहीद हो गए थे !

सुरक्षाबलै: ९ अतंकिम् अहन्यत् स्म ! अजमल कसाब: नामक एकमात्र आतंकी जीवितं अग्रिह्यते स्म येन २१ नवंबर २०१२ तमम् बन्ध: इति अददाते स्म !

सुरक्षाबलों द्वारा नौ आतंकवादी मारे गए थे ! अजमल कसाब नामक एकमात्र आतंकी जीवित पकड़ा गया था जिसे 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई थी !

अस्य अतिरिक्त अमित शाहः संविधन दिवसे देशस्य प्रथम विधि मंत्री: बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकरम् नमनम् कृतवान अकथयत् च् तत प्रधानमंत्री: नरेंद्र मोदीयाः नेतृत्वे केंद्र सरकारः संविधानस्य अनुरूपम् समाजस्य प्रत्येक वर्गम् सामाजिकं अर्थिकं वा न्याय दत्तम् प्रति संकल्पितमस्ति !

इसके अलावा अमित शाह ने संविधान दिवस पर देश के पहले कानून मंत्री बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को नमन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान के अनुरूप समाज के हर वर्ग को सामाजिक व आर्थिक न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है !

शाह: ट्वीत कृतवान तत भारतस्य एकतायाः विकासशीलतायाः च् सर्वात् वृहद शक्ति अस्माकं प्रगतिशीलं समविधानमस्ति ! अद्य संविधान दिवसे भारतीय संविधानस्य शिल्पी बाबासाहेब महोदयम् नमनम् करोमि !

शाह ने ट्वीट किया कि भारत की एकता और विकासशीलता की सबसे बड़ी शक्ति हमारा प्रगतिशील संविधान है ! आज संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब जी को नमन करता हूँ !

मोदी सरकारः देशस्य महापुरुषाणां स्वप्नस्य संविधानस्य च् अनुरूपम् देशस्य प्रत्येक वर्गम् न्याय दत्तम् प्रति संकल्पितमस्ति !

मोदी सरकार देश के महापुरुषों के स्वप्न और संविधान के अनुरूप देश के हर वर्ग को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है !

देशे अद्य संविधान दिवसम् मान्यते ! अयम् दिवसम् पूर्ण देशे राष्ट्रीय विधि दिवसस्य रूपैपि स्मरयते देशे च् संविधानम् स्वीकारस्य स्मरणम् कार्यते ! देशस्य संविधान सभाम् २६ नवंबर १९४९ तमम् वर्तमान संविधानम् विधिवत् रूपेण अंगीकारं कृतवान स्म !

देश में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है ! यह दिन देश भर में राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है और देश में संविधान को अपनाये जाने का स्मरण कराता है ! देश की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अंगीकार किया था !

येन २६ जनवरी १९५० तमम् आरम्भयते ! सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय: च् वर्ष २०१५ तमे २६ नवंबर इतम् संविधान दिवसस्य रूपे मान्यस्य सर्कारस्य निर्णयम् अधिसूचितं कृतवान स्म !

जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया ! सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2015 में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने के सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया था !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

India’s Big Move To Attract Foreign Investment Amid Iran War

New Delhi is considering scrapping capital gains tax on foreign portfolio investors’ holdings in government securities, in a...

Useless to Pressure PM Modi, India’s US Cooperation Won’t Harm Russia Ties: Putin

Russian President Vladimir Putin has firmly stated that India's growing cooperation with the United States will not undermine...

Haridwar Madarsa Verification: 11,000 ‘Ghost’ Students Found as Islamic Institutions Inflated Numbers for Government Benefits

A massive discrepancy has come to light in the Haridwar district of Uttarakhand following a rigorous physical verification...

The “Detect, Delete, and Deport” Doctrine: The BJP’s Vision for Addressing Illegal Immigration in West Bengal

In the high-stakes political theater of West Bengal, no issue is as polarizing or as potent as illegal...