33.1 C
New Delhi

उत्तर प्रदेश सचिवालय की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश के सचिवालय की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगाने की कोशिश की गई। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में स्थित सचिवालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार सवार शख्स बिना पास के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शख्स की पहचान अभय प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह 11 बजे के आसपास यह घटना हुई। अभय प्रताप सिंह नाम का शख्स दिल्ली के नंबर वाली गाड़ी लेकर विधानसभा में घुसने की कोशिश कर रहा था। उसकी गाड़ी पर कानपुर की किसी गाड़ी के नाम पर जारी पास लगा हुआ था। सचिवालय के गेट नंबर-7 से एंट्री करते वक्त सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया। अभय के पास एक फर्जी समीक्षा अधिकारी का आईकार्ड भी बरामद किया गया है। जिस टोयटा फॉर्च्यूनर गाड़ी से उसने प्रवेश किया, वह दिल्ली का नंबर (डीएल10 सी जी 2190) है। उसके पास मिले वाहन पास पर गाड़ी का नंबर (यूपी- 78 डीडी 2454) दर्ज है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह गोमती नगर का रहने वाला है। फिलहाल आरोपी को हजरतगंज पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बता दें कि, लखनऊ स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम तथा मंत्रियों के साथ शीर्ष अधिकारियों का आवागमन होता रहता है। ऐसे में फर्जी पास की मदद से यहां घुसने वाले बड़ा खतरा बन सकते हैं। यह न सिर्फ गोपनीय फाइलों के लिए खतरा बनते हैं, बल्कि मंत्रियों के स्टाफ की मिलीभगत से बड़ा कारनामा कर देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

The Mecca Pact and India: How Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye Could Reshape the Strategic Balance in South Asia

The recently announced defence understanding between Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye—widely referred to in political commentary as the...

Russia’s Proposed Railway Line to India: A New Eurasian Trade Corridor That Could Reshape India–Russia Connectivity

A proposal emerging from Moscow could eventually transform the physical geography of India–Russia trade. Russia is exploring an...

USA–Iran Conflict Reignites: Global Implications of a Renewed Middle East Crisis

The long-running confrontation between the United States and Iran has entered another dangerous phase. After a brief period...