18 C
New Delhi

हाई स्पीड की रफ़्तार के साथ जुड़ेगा अंडमान निकोबार, प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की चेन्नई – पोर्ट ब्लेयर के बीच सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल।

Date:

Share post:

10 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान- निकोबार द्धीप समूह को देश की रफ़्तार के साथ जोड़ दिया | प्रधानमंत्री मोदी जी ने चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के बीच सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) का वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये उद्धघाटन किया | इस परियोजना की आधारशिला मोदी जी ने 30 सितम्बर 2018 को पोर्ट ब्लेयर में की थी | 1224 करोड़ की लागत से करीब 2312 किलोमीटर OFC लाइन बिछाई गई | इस लाइन के शुरू होने से अंडमान निकोबार द्धीप समूह में हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी तो बढ़ेगी ही साथ में मोबाइल व लैंडलाइन सेवाओं में सुधार होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि 10 अगस्त का दिन काफी खास है अंडमान निकोबार द्धीप के लोगो के लिए | प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि सबमरीन केबल से पोर्ट ब्लेयर को स्वराज द्धीप (हैवलॉक), छोटा अंडमान, कार निकोबार, कमोरता, बड़ा निकोबार, लांग आइलैंड और रंगत को जोड़ा जाएगा | इस परियोजना से 10 गुना बढ़ जाएगी अंडमान में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड, 20 गुना ज्यादा डाटा डाउनलोड की सुविधा, 100 एमबीपीएस तक स्पीड, बीएसएनएल के सभी प्लान की स्पीड 2 से 10 गुना तक बढ़ जाएगी, डाटा डाउनलोडिंग की सुविधा एक महीने में 60 जीबी से 1500 जीबी तक, ग्राहकों को 100 एमबीपीएस की स्पीड |

इससे टेलीमेडिसिन और टेली एजुकेशन जैसी ई- गवर्नेंस सेवाओं के विस्तार में आसानी | द्धीप में ऑनलाइन पढाई से लेकर बैंकिंग और शॉपिंग के लिए तोहफा, छोटे कारोबारियों को ई – गवर्नेंस का फायदा | इसके लांच होने के साथ ही अंडमान- निकोबार द्धीप समूह में इंटरनेट की दरें काफी कम हो जाएंगी, जब मोदी जी 2018 में यहाँ आए थे, तब स्थानीय लोगो ने ख़राब इंटरनेट की शिकायत की थी मोदी जी से, मोदी जी ने इस चुनौती को स्वीकार किया और 2300 किलोमीटर लम्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल को स्थापित कर दिया।

मोदी जी ने कहा कि अंडमान निकोबार भारत के Economic-Strategic Cooperation और Coordination का प्रमुख केंद्र है | हिंद महासागर हजारो वर्षो से भारत के व्यापारिक और सामरिक समर्थ का केंद्र रहा है | अब जब भारत इंडो पैसिफिक में व्यापार, कारोबार, सहयोग की नई निति और रीती पर चल रहा है, तब अंडमान निकोबार सहित हमारे तमाम द्धीप का महत्व और अधिक बढ़ गया है | एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत पूर्वी एशिआई देशो और समंदर से जुड़े दूसरे देशो के साथ भारत के मजबूत होते रिश्तो में अंडमान निकोबार की भूमिका बहुत अधिक महत्वपूर्ण है और यह निरंतर बढ़ने वाली है | नए भारत में इसकी भूमिका को मजबूत करने के लिए 3 साल पहले Island Development Agency का गठन किया गया था। जो प्रोजेक्ट बरसों-बरस पूरे नहीं होते थे, वो अब तेजी से पूरे हो रहे हैं।

Reference –

https://www.thehindubusinessline.com/economy/pm-inaugurates-undersea-cable-between-chennai-and-andaman-nicobar-islands/article32318148.ece#

https://economictimes.indiatimes.com/industry/telecom/telecom-news/pm-modi-to-inaugurate-chennai-andaman-nicobar-submarine-cable-project-on-monday/articleshow/77415072.cms?from=mdrhttps://www.financialexpress.com/infrastructure/high-speed-internet-on-andaman-and-nicobar-islands-modi-govt-starts-big-project-to-be-completed-by-june-2020/1818951/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Illegal Immigration, Failed Integration and the Riots in France and Italy

The latest scenes of burning barricades, vandalized shops and clashes with police in France and Italy have once...

Why Regime-Change Strategies Rarely Succeed in India

India is often discussed as a possible target of “regime change,” particularly whenever the country experiences large protests,...

Why the U.S. Paused Penalties on India’s Russian Oil Purchases—and How Marco Rubio’s Reliance Visit Fits In

The United States’ decision to suspend new penalties connected with Russian oil purchases has been widely described as...

Why Allegations of Large-Scale EVM Hacking Are Unlikely to Succeed Politically or Evidentially

For several years, Rahul Gandhi and other opposition leaders have raised concerns about India's electoral processes, including allegations...