27.1 C
New Delhi

पीलीभीत हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के पूरनपुर में शनिवार सुबह बोलेरो जीप और रोडवेज बस के बीच टक्कर होने से नौ लोगों की मौत हो गई और करीब 30 अन्य लोग घायल हो गए। इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की अनुमन्य आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

आपको बता दें कि, शनिवार सुबह लखनऊ से पीलीभीत जा रही एक रोडवेज बस की बोलेरो जीप से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि रोडवेज बस की छत उखड़कर अलग जा गिरी थी। यह हादसा पूरनपुर के 730 नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों का पीलीभीत के जिला अस्पताल और बरेली में इलाज कराया जा रहा है। बस हादसे में नौ लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। जिसमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। करीब 32 लोग घायल भी हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Haridwar Madarsa Verification: 11,000 ‘Ghost’ Students Found as Islamic Institutions Inflated Numbers for Government Benefits

A massive discrepancy has come to light in the Haridwar district of Uttarakhand following a rigorous physical verification...

The “Detect, Delete, and Deport” Doctrine: The BJP’s Vision for Addressing Illegal Immigration in West Bengal

In the high-stakes political theater of West Bengal, no issue is as polarizing or as potent as illegal...

Marco Rubio’s visit to India, Its impact, Its outcome, and India’s straight talks to USA

The relationship between the United States and India has evolved from “hesitant neighbors” to “indispensable partners.” Central to...

PM Modi’s Recent Visit to 5 European Countries and Their Outcome

Prime Minister Narendra Modi’s five-nation diplomatic tour in May 2026, which included the UAE and four European countries—the...