29 C
New Delhi

लखनऊ में विधानसभा के सामने महिला ने खुद को लगाई आग, मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस

Date:

Share post:

राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अपने ऊपर तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला को आत्मदाह करता देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी फौरन दौड़े और किसी तरह बचाने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एस.के नंदा के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत झुलस गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना विधानसभा के गेट नंबर 3 के सामने की है। यहां मंगलवार को महराजगंज जिले की एक पीड़ित महिला न्याय न मिलने से आहत होकर विधानसभा के सामने पहुंची और अचानक उसने अपने ऊपर तेल डालकर खुद को आग लगा ली। यह मंजर देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए उन्होंने आनन-फानन में महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मामला धर्म परिवर्तन का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

महाराजगंज से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की रहने वाली अंजली तिवारी की शादी महाराजगंज में रहने वाले अखिलेश तिवारी से हुई थी। शादी के बाद उसका तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आशिक रजा नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद आशिक सऊदी अरब चला गया। महिला का आरोप है कि आशिक के परिजन लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परेशान अंजली ने 13 अक्टूबर को आत्मदाह की बात को लेकर नोटिस दिया था। जिसके बाद महिला बुधवार को विधानसभा के सामने पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। महिला महराजगंज की रहने वाली है, उसके बारे में बाकी जानकारी भी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

The Mecca Pact and India: How Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye Could Reshape the Strategic Balance in South Asia

The recently announced defence understanding between Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye—widely referred to in political commentary as the...

Russia’s Proposed Railway Line to India: A New Eurasian Trade Corridor That Could Reshape India–Russia Connectivity

A proposal emerging from Moscow could eventually transform the physical geography of India–Russia trade. Russia is exploring an...

USA–Iran Conflict Reignites: Global Implications of a Renewed Middle East Crisis

The long-running confrontation between the United States and Iran has entered another dangerous phase. After a brief period...