28.1 C
New Delhi

राष्ट्रीय राजमार्गो का नया रूप जिसमे विकास के साथ साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहा।

Date:

Share post:

जब भी सड़क निर्माण की किसी भी सरकारों ने घोषणा की तब तब तत्कालीन सरकारों को पर्यावरण समर्थको से आंदोलन और कोर्ट को जवाब देते देते सरकार थक जाया करती थी।

पर्यावरण को नुकसान पहुचाये बिना विकास करना लगभग असंभव का प्रतीत होता है, कई बार कई परियोजनाओं के लिए जंगलो का सफाया किया गया।

लेकिन इस चुनौती को श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने स्वीकार करते हुए एक नयी कहानी लिख दी है। 

राष्ट्रीय राजमार्ग 44 सिवनी( मध्य प्रदेश)- नागपुर (महाराष्ट्र ) पर पेंच टाइगर रिज़र्व पर 37 किलोमीटर के मार्ग में 5 अंडरपास और 4 छोटे छोटे पुल  बनाये गए है जिनसे जानवरो को किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके।

2010 में इस राजमार्ग पर 117 किलोमीटर पर फोर लेन हाईवे  का निर्माण शुरू हुआ जिसमे 37 किलोमीटर में यह टाइगर रिज़र्व का हिस्सा आ रहा था।

2011 सुप्रीम कोर्ट ने इस टाइगर रिज़र्व से सड़क मार्ग को बंद करने का आदेश दिया

2012  में वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ने इसके शमन के लिए 750 करोड़ का सुझाव दिया जिसे NHAI ने मना कर दिया क्यूंकि यह बहुत महंगा था।

2013 में इसके खिलाफ याचिका दायर की गयी।

2015 में मोदी सरकार ने इसके निर्माण को नए तरह से करने का प्रयास किया, जानवरो की रक्षा के लिए NHAI ने दीवारों का निर्माण का काम शुरू किया दोनों तरफ  और 9 अंडरपास बनाने का काम शुरू किया जिसकी लम्बाई 50-750 मीटर तक की थी, 37 किलोमीटर के दायरे में।

अगले 4 साल में निर्माण का कार्य पूरा हो गया।

Image reference,
The Hindu

निर्माण पूरा होने के बाद यह देश का पहला ऐसा राजमार्ग है जो कि स्थानीय जानवरों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और उनका इंसानो से भी टकराव नहीं होगा, हालाँकि दीवार बनाने और अंडरपास के लिए सरकार को अतिरिक्त 240 करोड़ खर्च करने पड़े, लेकिन इसके निर्माण से अब  जानवर काफी सुरक्षित है।

यह देश का पहला ऐसा राजमार्ग होगा जिसमे जानवरो के लिए अंडरपास बनाये गए है।

अगर यह कामयाब रहा तो आने वाले समय में ऐसे और भी अंडरपास राजमार्गो का निर्माण संभव हो सकेगा।

यह निर्माण का काम कांग्रेस के शासन काल में शुरू हुआ था लेकिन तत्कालीन सरकार कुछ ठोस कदम नहीं उठा सकी और नौबत तो प्रोजेक्ट को बंद करने की आ गयी थी।

लेकिन मोदी सरकार ने इस प्रोजेक्ट को अपने हाथ में लिया और  4 साल के अंदर इसको पूरा किया और एक नए तरह के राजमार्ग का निर्माण किया जिससे प्रकृति और मानव के बीच संतुलन बना रहे।    

Reference link https://twitter.com/NHAI_Official/status/1231904169688100865

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Illegal Immigration, Failed Integration and the Riots in France and Italy

The latest scenes of burning barricades, vandalized shops and clashes with police in France and Italy have once...

Why Regime-Change Strategies Rarely Succeed in India

India is often discussed as a possible target of “regime change,” particularly whenever the country experiences large protests,...

Why the U.S. Paused Penalties on India’s Russian Oil Purchases—and How Marco Rubio’s Reliance Visit Fits In

The United States’ decision to suspend new penalties connected with Russian oil purchases has been widely described as...

Why Allegations of Large-Scale EVM Hacking Are Unlikely to Succeed Politically or Evidentially

For several years, Rahul Gandhi and other opposition leaders have raised concerns about India's electoral processes, including allegations...