24.1 C
New Delhi

लव जिहाद : बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर छात्रा की गोली मारकर हत्या, मुख्य आरोपी तौफीक गिरफ्तार।

Date:

Share post:

Photo credit : pics for represention only

लव जिहाद में जहां कई मामलो में हिन्दू लड़कियों को बहला फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कर दिया जाता था और बाद में जब हिन्दू लड़कियों का सच से सामना होता था तब उनकी हत्या कर दी जाती थी |
लेकिन अब जबरन हिन्दू लड़कियों को अगवा करके और अगर हिन्दू लड़की इसका विरोध करे तो उनकी मौके पर ही हत्या कर दी जाती है ऐसा ही एक मामला कल सोमवार 26 अक्टूबर को सामने आया |

हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर निकली छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई | दिनदहाड़े छात्रा की हत्या को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था | पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी तौफीको को आज गिरफ्तार कर लिया है |
लड़की के भाई ने कहा कि आरोपी लड़की का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था | परिवार ने कहां कि हमने 2018 में पुलिस को आरोपी के परेशान करने की शिकायत दी थी |
कल जब छात्रा परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली | तभी कार में सवार बदमाश ने उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की | लड़की ने बैठने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे गोली मार दी और फरार हो गया | पीड़ित बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी |
पुलिस ने भी इस मामले में तेजी दिखाते हुए हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | मुख्य आरोपी का नाम तौफीक है | वो राजस्थान के मेवात का रहने वाला है | बल्लभगढ़ में हुई वारदात का वीडियो CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया जिसके आधार पर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है |

बल्लभगढ़ के एसीपी जयवीर राठी ने कहा कि घटना उस समय घटी जब छात्रा परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली थी | उन्होंने कहा कि एक वाहन में सवार होकर आए आरोपियों ने लड़की का अपहरण करने के लिए उसे अंदर खींचने का प्रयास किया |
लड़की ने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने उसे गोली मार दी | एसीपी ने कहा कि घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई |
पीड़ित लड़की और मुख्य आरोपी 12वीं तक एक साथ पढ़ते थे | तौफीक सोहना क्षेत्र में रोज का मेल गांव का रहने वाला है | इस मामले का दूसरा आरोपी अभी चल रहा है |
तौफीक को अदालत में पेश कर पुलिस उसका रिमांड लेगी और दूसरे आरोपी के बारे में पूछताछ करेगी | छात्रा हत्याकांड में परिजनों और स्थानीय लोगों ने सोहना रोड पर मंगलवार को जाम लगाया और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर सजा देने की मांग की |
गौर करने वाली बात यह है कि दोनों साथ में पढ़ते थे और यही से इस आरोपी के मन में इस लड़की के प्रति प्रेम भावना जागी होगी और अगर 2018 में ही पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो आज ऐसी नौबत नहीं आई होती |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Pakistan’s Strategic Pivot or Ditching to USA: Opening Trade Routes to Iran Amidst Geopolitical Tensions

In a surprising turn of events, Pakistan has once again showcased its strategic agility by opening six new...

St. Francis Xavier Row: Understanding the Protests Against YouTuber Gautam Khattar in Goa

In recent months, the picturesque state of Goa has been the epicenter of a controversy involving YouTuber Gautam...

The Lyari of Bengal: Inside Kolkata’s Gulshan Colony, the Rising Hotbed of Crime and Illegal Immigration

In the labyrinthine alleys of East Kolkata, nestled between the high-rises of the IT corridor and the sprawling...

The Great Decoupling: Implications of a UAE Exit from OPEC and OPEC+

For decades, the Organization of the Petroleum Exporting Countries (OPEC) and its expanded alliance, OPEC+, have functioned as...