16.1 C
New Delhi

योगी सरकार ने लाखों बुनकरों को दी बड़ी राहत

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के लाखों बुनकरों को बड़ी राहत दी है। लॉकडाउन के दौरान बुनकरों की आय में आई भारी कमी के चलते प्रदेश सरकार ने बुनकरों के लिए नई बिजली दर एक अगस्त से लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैबिनेट बाइसकुर्लेशन इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस पर आने वाले खर्च 435 करोड़ रुपये का भुगतान हथकरघा विभाग बिजली विभाग को करेगा।

लॉकडाउन को देखते हुए बिजलीदर पर छूट का लाभ 1 जनवरी के स्थान पर 1 अगस्त 2020 से देने का फैसला किया गया है। इसका लाभ प्रदेश भर के करीब एक लाख बुनकरों को मिलेगा। 31 जुलाई तक बुनकरों को पुरानी दर पर ही बिजली बिल देना होगा। योगी सरकार के इस फैसले से बुनकरों का बिजली बिल काफी कम हो जाएगा। अब 1 अगस्त से एक हॉर्स पावर वाले बुनकर को 240 यूनिट तक 3.50 रुपये प्रति यूनित की दर से बिजली मिलेगी। वहीं आधे हॉर्स पावर वाले बुनकर को 120 यूनिट तक सब्सिडी मिलेगी।

बता दें कि प्रदेश में बुनकरों के लिए साल 2006 से फ्लैट रेट पर बिजली बिल देने की व्यवस्था थी। इस योजना को राज्य सरकार ने 31 दिसंबर को खत्म कर दिया था। एक जनवरी से राज्य सरकार ने फ्लैट रेट के बजाय इस्तेमाल के हिसाब से बिजली बिल लेने का फैसला किया था, जिसकी वजह से बुनकरों को काफी दिक्कतें हो रही थीं। अपनी मांग को लेकर बुनकरों ने सितंबर में हड़ताल भी की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने बुनकरों को 31 जुलाई तक पुरानी दर के हिसाब से बिजली बिल देने का फैसला लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

American Mercenary Matthew VanDyke and Ukrainian Nationals Detained in India: A Case of Espionage and Geopolitical Strain

In a development that has raised eyebrows in international security circles, the National Investigation Agency (NIA) of India...

The Fragile Lifeline: How Attacks on Oil and Gas Infrastructure in Middle East Threaten a Global Supply Chain Catastrophe

In the modern global economy, energy is not merely a commodity; it is the fundamental substrate upon which...

The Asymmetric Advantage: How Iran Maintains Strategic Leverage in the Middle East

In the traditional calculus of military power, the United States and its allies—including Israel and the Gulf monarchies—possess...

Navigating the Geopolitical Storm: How the Indian Government is Mitigating Risks from Iran-USA Tensions

The perennial volatility between the United States and Iran presents one of the most complex diplomatic challenges for...