31 C
New Delhi

यूपी में बेहतर हुई कानून व्यवस्था, निवेश के लायक बना माहौलः स्वतंत्रदेव सिंह

Date:

Share post:

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि 2017 में पार्टी की सरकार बनने के बाद से राज्य की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। पूर्व की सरकारों में कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर जीरो टॉलरेंस का परिचय दिया है। आज उत्तर प्रदेश में निवेश का उचित माहौल होने से कंपनियां राज्य में आने के लिए आकर्षित हो रहीं हैं। स्वतंत्र देव सिंह ने ये बातें सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत पटेल उमराव की पहल पर आयोजित युवाओं के वर्चुअल संवाद में कही।

दिल्ली के युवाओं से वर्चुअल संवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उनसे समाजसेवा जैसे रचनात्मक कार्यों से जुड़ने की सीख दी। कहा कि राजनीति एक तपस्या है, जिसमें बहुत कुछ त्यागना पड़ता है। राजनीति में कभी पद के लिए काम नहीं किया जाता। कर्मठ व्यक्ति ही आगे बढ़ता है। युवाओं से बातचीत के दौरान स्वतंत्रदेव सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री रहते हुए विभाग को राजस्व का फायदा हुआ।

उन्होंने कहा कि किसी राष्ट्र की शक्ति उसके प्रतिभाशाली और ऊर्जावान युवाओं में बसती है। मुझे खुशी है कि आज मेरे साथ ऐसे ही ऊर्जावान युवा इस ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े हैं। युवाओं के साथ संवाद करना देश के भविष्य के साथ संवाद करना है। युवा ही देश का वर्तमान हैं और युवा ही देश का भविष्य हैं। आप लोगों को देखकर मुझे अपने युवावस्था के दिन याद आते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सर्वाधिक युवाओं वाला देश है। एक तरफ जब दुनिया की महाशक्तियां बुजुर्गियत की ओर हैं, तब भारत में युवा आबादी लगातार बढ़ रही है। 2011 की जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि देश में आधी आबादी 25 वर्ष तक की आयु वाले युवाओं की है। वहीं 35 वर्ष की आयु वालों की जनसंख्या 65% है। अमेरिका, चीन, जापान जैसे दूसरे देशों के मुकाबले भारत की युवा औसत आयु काफी कम करीब 29 वर्ष है। यही युवा भारत की ताकत हैं। यही युवा न्यू इंडिया की पहचान बनेंगे। यही युवा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है। स्किल इंडिया के तहत गांवों के युवाओं को भी हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार लायक बनाया जा रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में जुटी है। सरकार की यह भी कोशिश है कि देश की प्रतिभाएं देश में रहकर काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Illegal Immigration, Failed Integration and the Riots in France and Italy

The latest scenes of burning barricades, vandalized shops and clashes with police in France and Italy have once...

Why Regime-Change Strategies Rarely Succeed in India

India is often discussed as a possible target of “regime change,” particularly whenever the country experiences large protests,...

Why the U.S. Paused Penalties on India’s Russian Oil Purchases—and How Marco Rubio’s Reliance Visit Fits In

The United States’ decision to suspend new penalties connected with Russian oil purchases has been widely described as...

Why Allegations of Large-Scale EVM Hacking Are Unlikely to Succeed Politically or Evidentially

For several years, Rahul Gandhi and other opposition leaders have raised concerns about India's electoral processes, including allegations...