25 C
New Delhi

कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए लखनऊ में शुरू हुई शूटिंग, कई अभिनेताओं ने शहर में जमाया डेरा

Date:

Share post:

सरकार की तरफ से जारी कोविड-19 गाइडलाइन और अनलॉक की प्रक्रिया के बाद लखनऊ शहर फिर से दौड़ने लगा है। वहीं, फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं की पहली पसंद बन चुकी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए फिर एक बार शूटिंग शुरू हो गई है। खबरों की माने तो इन दिनों कई बॉलीवुड स्टारों ने शहर में डेरा जमाया हुआ है।

इन दिनों शहर में मनोज बाजपेई, विजय राज स्टारर वेब सीरीज 84, ऋचा चड्ढा स्टारर वेब सीरीज लाहौर कॉन्फिडेंशियल और रजनीश दुग्गल स्टारर फिल्म बगावत की शूटिंग जारी है। जानकारी के मुताबिक इस महीने के अंत तक जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 और कार्तिक आर्यन की भूलभुलैया 2 की शूटिंग भी शुरू हो सकती है।

मनोज बाजपेई और विजय राज की ’84’

अभिनेता मनोज बाजपेई की स्टारर वेब सीरीज 84 की शूटिंग इन दिनों शहर में चल रही है। इसका शूटिंग शेड्यूल करीब दो से ढाई महीने का है, जिसमें अधिकांश हिस्सा लखनऊ में ही शूट किया जाना है। इस वेब सीरीज में विजय राज भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। शूटिंग के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन देखने को मिल रहा है।

फिल्म बगावत की भी शूटिंग शुरू

रजनीश दुग्गल स्टारर फिल्म बगावत की भी शूटिंग सोमवार से शुरू कर दी गई। पूरी फिल्म लखनऊ की ही अलग- अलग लोकेशन पर शूट होनी है। लॉकडाउन से पहले मार्च में आठ दिन फिल्म का शूट किया जा चुका है, करीब 25 दिनों का शेड्यूल अभी बाकी है।

ऋचा चड्ढा ने भी शुरू की शूटिंग

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी इन दिनों शहर में हैं। बीते रविवार से उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज लाहौर कॉन्फिडेंशियल की शूटिंग शुरू कर दी है। पुराने लखनऊ में वेब सीरीज के ज्यादातर सीन शूट होंगे। अभिमन्यु सिंह और करिश्मा तन्ना भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वो भी इन दिनों शहर में ही जमे हुए हैं।

जल्द शुरू हो सकती हैं दो बड़ी फिल्में

बता दें कि, अभिनेता कार्तिक आर्यन की स्टारर फिल्म भूलभुलैया 2 की शूटिंग मार्च 2020 में महमूदाबाद हवेली में चल रही थी। अब इसे महीने के अंत तक दोबारा शुरू किया जा सकता है। फिल्म का शूटिंग शेड्यूल लगभग 25 दिनों का अभी बचा हुआ है। साथ ही जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 की भी शूटिंग भी जल्द शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक इसका शूटिंग शेड्यूल शहर में लगभग 2 से ढाई महीने का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Hero Indian Captain on flydubai prevented a Second 9/11 terror attack, saved 180

A Flydubai flight travelling from Dubai to Tel Aviv made an emergency landing in Saudi Arabia on Wednesday...

India’s “Artificial Sun”: Exploring the Energy That Powers the Stars

India is advancing nuclear fusion research in pursuit of an ambitious goal: harnessing the same fundamental process that...

Why Are People Suddenly Asking to Put AI on Hold?

The debate around artificial intelligence is changing. Alongside the familiar promises of greater productivity and scientific discovery, a...

Who Is Congress MP Saleng Sangma? The FCRA Dispute, Church Connections and Shillong Violence Controversy

Congress MP Saleng A. Sangma has become the focus of a political controversy after acknowledging that he asked...