21 C
New Delhi

प्रदेश में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा विपक्ष- सीएम योगी

Date:

Share post:

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर की सदर सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गुरुवार को वर्चुअल जनसभा के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। इसी कारण विपक्षी दल जाति और धर्म की राजनीति करने में लगे हुए हैं और प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। दंगाइयों को संरक्षण देने वालों से सावधान रहें। जातीय-सांप्रदायिक दंगों की बड़ी श्रृंखला बनाने वालों से बचें। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब फिर से कैराना और कांधला नहीं बनने देंगे। अब वहां मुजफ्फरनगर जैसे दंगे भी नहीं होने देंगे। इन जगहों पर क्या हुआ था। किसकी वजह से हुआ था। सबको पता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलकर प्रदेश सरकार किसान और मजदूरों के उत्थान का कार्य कर रही है। तमाम योजनाएं किसान और मजदूरों के लिए शुरू की गई है। जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है।

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने जनपद में हुए विकास कार्यों की भी चर्चा की। जिसमें मुख्य रुप से मेडिकल कॉलेज का निर्माण, काली नदी पर बनने वाला पुल और अनूपशहर शुगर मिल चलवाने आदि को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से उपचुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सभी राजनैतिक दलों ने तैयारी कर ली है। भाजपा ने बुलंदशर सदर सीट से सुन्दर पाल सिंह तेवतिया को उम्मीदवार घोषित किया है। गौरतलब है कि सुंदरपाल तेवतिया पेशे से किसान हैं और भाजपा लिए 3 दशक से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। वह यूपी में प्रदेश सहसंयोजक और मंडल अध्यक्ष समेत कई पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पार्टी ने उनके अनुभव को देखते हुए टिकट दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

How India Transformed from a Crude Oil Importer into a Major Refined Petroleum Exporter

India presents one of the most interesting paradoxes in the global energy industry. The country imports most of the...

How the Yogi Government Is Bringing an Industrial Revolution to Uttar Pradesh

For decades, Uttar Pradesh was better known for its enormous population, agricultural base and political importance than for...

How Yogi Adityanath Transformed the Once “BIMARU” State into a Modern Uttar Pradesh

A story of stronger administration, expanding infrastructure, investment promotion, welfare delivery and cultural renewal—along with challenges that remain...

Illegal Immigration, Failed Integration and the Riots in France and Italy

The latest scenes of burning barricades, vandalized shops and clashes with police in France and Italy have once...