31 C
New Delhi

यूपी में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, 90 प्रतिशत के पार पहुंचा रिकवरी रेट

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। वहीं, संक्रमित लोगों की मौतों की रफ्तार भी धीमी पड़ी है। जिसके चलते प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 90 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। लेकिन लोगों को अभी भी पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। सरकार भी लगातार लोगों से यही अपील कर रही है। ​

बुधवार को प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने राज्य में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2778 नए मामले सामने आए हैं। कुल 3736 लोग इलाज के बाद पूर्णतः स्वस्थ हुए, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया। अभी तक राज्य में 1 करोड़ 23 लाख 55 हजार 046 कोरोना नमूनों की जांच हो चुकी है। कोरोना को रोकने के लिए टेस्टिंग एक महत्वपूर्ण हथियार है।

अमित मोहन प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण कुल 41 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि 2778 नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 4 लाख 44 हजार 711 हो गई है। इसमें से कुल 4 लाख 1 हजार 306 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर अब 90.24 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 36 हजार 898 सक्रिय मामले हैं। 17 सितंबर को उत्तर प्रदेश में 68 हजार 235 एक्टिव केस थे, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। उस दिन लगातार इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Hero Indian Captain on flydubai prevented a Second 9/11 terror attack, saved 180

A Flydubai flight travelling from Dubai to Tel Aviv made an emergency landing in Saudi Arabia on Wednesday...

India’s “Artificial Sun”: Exploring the Energy That Powers the Stars

India is advancing nuclear fusion research in pursuit of an ambitious goal: harnessing the same fundamental process that...

Why Are People Suddenly Asking to Put AI on Hold?

The debate around artificial intelligence is changing. Alongside the familiar promises of greater productivity and scientific discovery, a...

Who Is Congress MP Saleng Sangma? The FCRA Dispute, Church Connections and Shillong Violence Controversy

Congress MP Saleng A. Sangma has become the focus of a political controversy after acknowledging that he asked...