29 C
New Delhi

सर्दी में गरीबों को शीतलहर से बचाने की तैयारी में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Date:

Share post:

सर्दी के मौसम में शीतलहर के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समय से व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस वर्ष पहली बार राज्य में रैनबसेरों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया जाएगा।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कबंल वितरण का कार्य पूरी पारदर्शिता से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सर्दी के दौरान गरीबों और निराश्रितों को राहत पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से करने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा आगामी शीतलहर में राहत कार्य संचालित करने के लिए 19.25 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है, जिसमें कबंल वितरण के लिए सभी जनपदों को प्रति तहसील 5-5 लाख रुपये तथा अलाव के लिए हर तहसील 50 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। सर्दी से बचने के लिए लोग नजदीकी रैनबसेरे को आसानी से खोज सके, इसके लिए इस साल पहली बार शीतलहर में स्थापित की जाने वाले रैनबसेरों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराया जाएगा। ऐसे जरूरतमंद लोगों का विवरण दर्ज करने के लिए एनआईसी के सहयोग से ऑनलाइन प्रारूप तैयार किये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

The Mecca Pact and India: How Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye Could Reshape the Strategic Balance in South Asia

The recently announced defence understanding between Pakistan, Saudi Arabia and Türkiye—widely referred to in political commentary as the...

Russia’s Proposed Railway Line to India: A New Eurasian Trade Corridor That Could Reshape India–Russia Connectivity

A proposal emerging from Moscow could eventually transform the physical geography of India–Russia trade. Russia is exploring an...

USA–Iran Conflict Reignites: Global Implications of a Renewed Middle East Crisis

The long-running confrontation between the United States and Iran has entered another dangerous phase. After a brief period...