31 C
New Delhi

यूपी के हर स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अब मिलेगा पीने का शुद्ध पानी, सीएम योगी ने दिए निर्देश

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश के हर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अब पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मंगलवार को लोकभवन में स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा 2 अक्टूबर को लॉन्च हुए 100 दिवसीय अभियान के संचालन की समीक्षा की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, प्रदेश के स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके लिए सर्वे और आंकलन के आधार पर ठोस कार्य योजना बनायी जाए। योजना के तहत 100 दिन का अभियान चलाकर स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति का काम पूरा किया जाए। सभी संबंधित विभाग अंतरविभागीय समन्वय के आधार पर कार्य करें।

सीएम योगी ने स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों समेत सभी प्रमुख संस्थानों जैसे- प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, पंचायत भवनों, कल्याण केन्द्रों, सामुदायिक शौचालयों में पाइप्ड जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, बाल विकास एंव पुष्टाहार, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, नगर विकास, स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण, समाज कल्याण विभाग के सहयोग एवं समन्वय से यह अभियान चलाएं। सीएम ने ये भी कहा इस अभियान की प्रगति के संबंध में सभी विभाग साप्ताहिक समीक्षा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CJP’s October 10 Protest: What It Means for India, Its Political Impact, and the Realistic “Regime Change” Scenarios

India is heading into a politically significant weekend. The Cockroach Janta Party (CJP), an emerging youth-led political movement...

Elon Musk’s Tweet War with India over Starlink and His Exchange with Rahul Gandhi

A commercial dispute over satellite internet has rapidly turned into one of India’s most politically charged technology controversies. Elon...

India’s Akash Missile Goes Global: How Indigenous Air Defence Is Expanding India’s Strategic Footprint in Asia

India’s defence export story has entered a new phase. For decades, the country was known primarily as one...

Why the Protest Against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Is All Gas

India’s Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar has suddenly become the centre of one of the country’s fiercest political...