35 C
New Delhi

सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाला लखनऊ से गिरफ्तार, कहा था, ‘मुख्तार अंसारी को रिहा करो, वरना सरकार मिटा दी जाएगी’

Date:

Share post:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी लखनऊ से हुई है। आरोपी मूल रूप से यूपी के इटावा का रहने वाला है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने नशे में यूपी 112 नंबर पर व्हॉट्सएप मैसेज किया था। आरोपी का कहना है कि उसका किसी से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय की तरफ से बताया गया कि 9696755113 नंबर से किसी अज्ञात शख्स ने बुधवार को यूपी 112 सेवा के व्हॉट्सऐप नंबर पर कई धमकी भरे मैसेज भेजे थे। मैसेज के जरिए धमकी देते हुए कहा था कि अगर मुख्तार अंसारी को जेल से रिहा नहीं किया गया तो 25 सितंबर तक सरकार मिटा दी जाएगी। धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद लखनऊ हजरतगंज इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय ने मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था। योगी को धमकी, पुलिस की टीम में तेजी लाने की वजह बनी और पुलिस उस नंबर की जांच में जुट गई, जिस नंबर से मैसेज किए गए थे। नंबर का पता लगने के बाद शनिवार सुबह ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियों और बाहुबलियों पर नकेल कसने के सख्त आदेश दिए हैं। सरकार का मकसद यूपी में अपराध को पूरी तरह खत्म करना है। इस कड़ी में माफिया मुख्तार अंसारी और उनके गैंग्स के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मुख्तार की 100 करोड़ की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चल चुका है। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पहले भी कई बार धमकी भरे मैसेज यूपी 112 को भेज जा चुके हैं। जिसके बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

India’s Big Move To Attract Foreign Investment Amid Iran War

New Delhi is considering scrapping capital gains tax on foreign portfolio investors’ holdings in government securities, in a...

Useless to Pressure PM Modi, India’s US Cooperation Won’t Harm Russia Ties: Putin

Russian President Vladimir Putin has firmly stated that India's growing cooperation with the United States will not undermine...

Haridwar Madarsa Verification: 11,000 ‘Ghost’ Students Found as Islamic Institutions Inflated Numbers for Government Benefits

A massive discrepancy has come to light in the Haridwar district of Uttarakhand following a rigorous physical verification...

The “Detect, Delete, and Deport” Doctrine: The BJP’s Vision for Addressing Illegal Immigration in West Bengal

In the high-stakes political theater of West Bengal, no issue is as polarizing or as potent as illegal...