36.4 C
New Delhi

श्री राम का अलौकिक रूप

Date:

Share post:

  1. सुर नर मुनि कोऊ नाहि जेहि  न मोह माया प्रबल |

     अस बिचारि  मन माहि भजिअ  महामाया पतिहि ||

                इन पंक्तियों में गोस्वामी तुलसीदासजी ने प्रभु श्री राम के शक्तिशाली मायावी रूप-स्वरुप का वर्णन किया है |  देवता ,ऋषि –मुनि तथा सभी मनुष्य प्रभु की माया से मोहित हो जाते हैं | ऐसा सोचकर हमें प्रभु राम की भक्ति में अपने आपको  लीन कर देना चाहिए |

2.  जय जय सुरनायक जन सुखदायक प्रनतपाल भगवंता |

    गो द्विज हितकारी जय असुरारी सिन्धुसुता प्रिय कंता ||

    पालन सुर धरनी अद्भुत करनी मरम न जानइ कोई |

    जो सहज कृपाला दीनदयाला करउ अनुग्रह  सोई ||

                    गोस्वामी तुलसीदासजी ने इन पंक्तियों में भगवान श्री राम के सर्वव्यापी एवं अलौकिक रूप का वर्णन किया है |प्रभु श्री राम अविनाशी और सबके हृदय को असीम सुख प्रदान करने वाले हैं | ऐसे महाप्रभु श्री राम की कवि तुलसीदासजी ने जय जयकार की है | संसार से विरक्त अनेक ज्ञानी पुरुष रात-दिन इसीलिए प्रभु श्री राम का ध्यान करते हैं | ऐसे प्रभु की गोस्वामी तुलसीदासजी  बार –बार वंदना करते हैं | ऐसे प्रभु श्री राम के सच्चिदानंद स्वरुप का हमें निरंतर ध्यान करना चाहिए | सारे कष्टों से मुक्ति का एकमात्र यही उपाय है |

Tiwari Rita
Tiwari Rita
मैंने नवोदय विद्यालय समिति में तीस वर्षो तक उपप्राचार्य के पद पर कार्य किया है | मैंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हिंदी में एम.ए और पीएच-डी की डिग्री प्राप्त की है | मेरी रूचि हिंदी धर्म ग्रंथों को पढ़ने तथा उनमें निहित जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के लोगों तक उन्हें पहुँचाने में है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

How the Islamabad Talks Failed: A Comprehensive Analysis of the U.S.–Iran Mediation Collapse in Pakistan

The Islamabad Talks of April 11–12, 2026, represented the most significant diplomatic attempt to convert a fragile two-week...

How West Bengal will vote this time? Can we expect a change and departure of Mamata Banerjee

The political landscape of West Bengal is currently undergoing its most volatile phase since the historic 2011 transition...

How USA Iran negotiations are just an eyewash by Pakistan

The complex triangle between the United States, Iran, and Pakistan is one of the most intricate puzzles in...

Recent UGC, NCERT controversies were avoidable: Dharmendra Pradhan

Union Education Minister Dharmendra Pradhan described the recent controversies surrounding the UGC equity regulations and the NCERT textbook...