22.1 C
New Delhi

जालौन: छेड़छाड़ कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष को युवती ने जूतों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Date:

Share post:

जालौन में युवतियों ने एक कांग्रेस जिलाध्यक्ष से परेशान होकर उसकी पिटाई कर दी। आरोपों के मुतबाकि कांग्रेस का ये जिलाध्यक्ष कई दिनों से लड़कियों को फोन पर परेशान कर रहा था। कांग्रेस जिला अध्यक्ष की पिटाई मामले में कमेटी गठित की गई है। कांग्रेस ने 5 सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी जालौन पहुंच कर पूरे मामले की रिपोर्ट लेगी।

जालौन के उरई में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, वायरल हो रहे एक वीडियो में उरई रेलवे स्टेशन रोड पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को एक युवती चप्पलों से पीट रही है। युवती लगातार उसे पीटती जा रही है, इस दौरान उसकी बहन भी है। पूछने पर लोगों ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के साथ ही मामला पुलिस तक पहुंच गया है। एसपी ने भी घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।

युवतियों का आरोप है कि कई माह से कांग्रेस जिलाध्यक्ष उन्हें फोन पर अश्लील बातें करके परेशान कर रहे थे, जिससे तंग आकर यह कदम उठाया। दोनों बहनों में बड़ी बहन ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है। एसपी डॉ. यशवीर सिह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

The Global Butterfly Effect: The Multi-Dimensional Impact of an Iran-USA-Israel War

The prospect of a full-scale direct war between Iran, the United States, and Israel is no longer a...

Calculated Brinkmanship or Strategic Blunder? Analyzing the Risks of the Netanyahu-Trump Approach to Iran

The geopolitical landscape of the Middle East has shifted from a decades-long “shadow war” into a direct, kinetic...

The Precipice of Global Conflict: Analyzing a US-Israel Strike on Iran, Tehran’s Retaliation, and the Systematic Shift of World Order

For decades, the “shadow war” between Israel and Iran, with the United States acting as Israel’s primary security...

India: The Emerging Global Powerhouse of Artificial Intelligence

In the global race for technological supremacy, India is no longer just a participant; it is rapidly becoming...