30.1 C
New Delhi

विकीपीडिया ने भारतीय पाठकों से की चंदा देने की अपील।

Date:

Share post:

विकी अर्थात एक वेबसाइट या डाटा बेस जो कि बहुत सारे स्वयंसेवको द्वारा संचालित होती है।इस प्रकार की और भी कई वेबसाइटस है, जैसे – विकीट्रेवल, विकीहाउ, विकीबुक्स, विकीलीक्स आदि। विकीपीडिया एक फ्री आनलाईन जानकारी मुहैया कराने वेबसाइट है, जिसे वर्ष 2001 में लैरी सेंगर एवं जिम्मी वेल्स ने निर्मित किया था। इस वेबसाईट को बनाने का उद्देश्य धीरे धीरे एक ऐसी वेबसाइट विकसित करने का था, जिसमें विभिन्न शीर्षको के पेज हो, जिससे दुनिया भर के लोगों को मुफ्त में आनलाइन जानकारियां उपलब्ध हो सके। विकिपीडिया का पेज एक सिंगल सोर्स द्वारा नहीं संचालित होता है, कुछ पेजो को छोड़ दें तो सभी पेजों पर कोई भी वालंटियर जानकारियां अपलोड कर सकते हैं। यही कारण है कि धीरे धीरे  विकीपीडिया पर जानकारियों के लिए विश्वसनीयता घटती जा रही है। एक उदाहरण के तौर पर देखें तो  कुछ समय पूर्व, मनोज सिन्हा (वर्तमान उप राज्यपाल जम्मू कश्मीर) के विकीपीडिया पेज पर किसी ने छेड़छाड़ कर गलत जानकारियां अपलोड कर दी थी, हालांकि बाद में उसे हटा दिया गया।

हाल ही में विकीपीडिया के फाउंडर जिमी वेल्स ने एक बयान जारी कर अपनी वेबसाइट को भविष्य में भी सुचारु रूप से संचालित करने के लिए भारतीयो से दान देने की अपील की है, उन्होंने कहा – “हम एक गैर लाभकारी है जो ऑनलाइन और संपन्न रहने के लिए दान पर निर्भर करते हैं लेकिन हमारे पाठको में से 98% पाठक दान नहीं देते हैं, यदि विकिपीडिया पढ़ने वाले सभी लोगों ने थोड़ा सा भी दान दिया तो हम आने वाले वर्षों के लिए विकिपीडिया को संपन्न बनाए रख सकते हैं, उन्होंने भारतीय पाठकों से कम से कम 150 रुपये दान करने की अपील की है”, भारत विकिपीडिया के प्रमुख बाजारों में से एक है। वर्ष 2019 में विकिपीडिया पर भारतीय आगंतुकों की संख्या 771 मिलियन से भी अधिक थी और वहीं अगर पेज देखने की दृष्टि से देखें तो वह इस मामले में दुनिया के  पांचवीं सबसे बड़ी संख्या को छूते है। दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी वेबसाइट अपनी स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए देख रही है और उसे लगता है कि वेबसाइट का बाजारीकरण करना उसके पाठको के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।

हालांकि विकिपीडिया स्वतंत्र वेबसाइट है लेकिन इस पर मौजूद सभी जानकारियां दुनिया भर के स्वयंसेवकों द्वारा सम्मिलित, प्रबंधन और संपादित की जाती है। वेबसाइट संचालन को चलाने के लिए पूंजी की आवश्यकता होती है शायद यही कारण है की विकिपीडिया ने अपने पाठकों से दान करने की अपील की है।यह पहला मौका नहीं है जब विकीपीडिया ने अपने पाठकों से दान की अपील की हो, पूर्व में भी वह ऐसी अपील कर चुके हैं। आने वाले समय में विकीपीडिया को अपनी विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है उन्हें  क्षेत्र स्तर पर एक टीम का गठन करना चाहिए जो वालियंटरो द्वारा अपलोड की जा रही जानकारियों पर नजर बनाये रखें जिससे कि दुनिया भर के तमाम विकीपीडिया के पाठकों तक कोई ग़लत जानकारी ना पहुंच सके।

अभिनव दीक्षित

Reference –

https://www.news18.com/news/buzz/wikipedia-makes-awkward-pitch-seeking-rs-150-donation-from-indian-readers-again-2741579.html

https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/before-the-announcement-wikipedia-told-manoj-sinha-chief-minister-of-up

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

USA–Iran-Israel War: Who Won and Who Lost?

The 2026 conflict between the United States and Iran became one of the most consequential Middle Eastern wars...

G7 No Longer Runs the World: Canada PM Says India’s Presence Signals a New Global OrderIntroduction

A significant statement by Canadian Prime Minister Mark Carney ahead of the 2026 G7 Summit has sparked discussion...

Jaishankar Exposes European Union’s Double Standard: The Weapons Pakistan Got from Europe

India's External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar has once again ignited a debate on what New Delhi views...

India’s AMCA Engineering Model Spotted at DRDO’s Radar Cross-Section Testing Facility: An Important Milestone for India’s Indigenous Stealth Fighter

The recent sighting of a full-scale Advanced Medium Combat Aircraft (AMCA) engineering model at a Defence Research and...