Home ट्रूnicle हिंदी - संस्कृतम् भूतपूर्व सैनिकों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

भूतपूर्व सैनिकों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान

0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों को अब समूह ख के पदों पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बदलाव के लिए अनुमति दे दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-‘ख’ के पदों पर 05 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अनुमन्य किए जाने हेतु उ.प्र. लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए अनुमति प्रदान की है।

आपको बता दें कि, सन् 1999 से सरकारी नौकरियों में समूह ग व समूह घ के पदों पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था है लेकिन समूह ख के पदों के लिए यह सुविधा नहीं थी। अब समूह ख के पदों पर इसे लागू करने के लिए कार्मिक विभाग अधिनियम में बदलाव के लिए मसौदा तैयार करेगा। जिसके बाद इसे कैबिनेट से पास कराया जाएगा। जिससे भूतपूर्व सैनिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version