Home ट्रूnicle हिंदी - संस्कृतम् यूपी विधानसभा उपचुनाव: CM योगी ने ट्वीट कर मतदाओं से की वोट...

यूपी विधानसभा उपचुनाव: CM योगी ने ट्वीट कर मतदाओं से की वोट करने की अपील, कहा- लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा

0
Picture Credit - The Indian Express

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव जारी है। कोविड-19 के चलते सभी जरूरी नियमों का पालन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे तक 7 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। वहीं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी मतदाताओं से ट्वीट कर वोट डालने की अपील की है

सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की 07 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हेतु मतदान प्रारंभ हो गया है। सभी सम्मानित मतदातागण कोविड से बचाव सम्बन्धी सावधानियों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में अवश्य सहभागी बनें। सभी सावधानियां अपनाएं, मतदान का कर्तव्य निभाएं। लोकतंत्र जीतेगा, कोरोना हारेगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे से जारी है। प्रदेश की नौगांवा सादात, बुलंदशहर, टूंडला, बांगरमऊ, घाटमपुर, देवरिया तथा मल्हनी सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। वोट शाम छह बजे तक पड़ेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version