Home ट्रूnicle हिंदी - संस्कृतम् सीएम योगी ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों की...

सीएम योगी ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर जताया शोक

0

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट कर बताया गया कि, सीएम योगी ने टप्पल, जनपद अलीगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि, कानपुर से कल्पना ट्रेवल्स की प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव देवाका के निकट बस का पिछला टायर अचानक फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के साथ पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल, सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बारे में जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version