Home ट्रूnicle हिंदी - संस्कृतम् बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

0
Photo credit: ndtv

बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की करने के लिए सभी पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। वहीं रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। बता दें, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की शुरुआत 28 अक्टूबर को होगी और 10 नवंबर को नतीजों का ऐलान होगा।

भाजपा द्वारा अधिकारिक रूप से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में पहले नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिससे यह साफ है कि पिछले कई चुनावों की तरह इस चुनाव में भी भाजपा के पहले स्टार प्रचारक के रूप में प्रधानमंत्री ही होंगे। वहीं, स्टार प्रचाारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास तथा झारखंड विधायक दल के नेता बाबूललाल मरांडी भी शमिल हैं।

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह के अलावा दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और अभिनेता मनोज तिवारी को भी इस सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, स्टार प्रचारकों की सूची में गोरखपुर से सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को शामिल नहीं किया गया है।

बिहार चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट:-

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version